आत्मा का भोजन है सत्संग

स्वामी शतानंद महाराज ने कहा कि है जिस प्रकार शरीर का भोजन अन्न होता है, उसी प्रकार आत्मा का भोजन सत्संग है। इसलिए हर व्यक्ति को प्रभु की उपासना अवश्य करनी चाहिए।

By Edited By: Publish:Mon, 07 May 2012 02:28 PM (IST) Updated:Mon, 07 May 2012 02:28 PM (IST)
आत्मा का भोजन है सत्संग

आगरा। स्वामी शतानंद महाराज ने कहा कि है जिस प्रकार शरीर का भोजन अन्न होता है, उसी प्रकार आत्मा का भोजन सत्संग है। इसलिए हर व्यक्ति को प्रभु की उपासना अवश्य करनी चाहिए।

कमला नगर ए ब्लाक स्थित जनता क्वार्टर में रविवार से राम कथा का शुभारंभ किया गया। प्रात: बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा निकली गयी, जिसमें राम, लक्ष्मण के स्वरूप शामिल थे। सायंकाल कथा हुई, जिसमें स्वामी ने कथा के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान भगवान राम के चित्र की आरती उतारने वालों में शिवनारायन राठौर, सुशील मिश्र, डॉ. एके शर्मा, मुन्नालाल यादव, विनोद कुमार गुप्त आदि मौजूद थे। यहां प्रतिदिन कथा सायं 4 बजे से 7 बजे तक होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी