20 फीसदी बढ़ा नजराना

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी पहली जलेब (शोभायात्रा) निकलने के साथ मंगलवार को शुरू हुआ। मंडी जनपद के अराध्य देव राज माधोराय की पूजा-अर्चना के बाद जलेब में शामिल होकर मेला मैदान पड्डल पहुंचने पर मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने महोत्सव का शुभारंभ किया।

By Edited By: Publish:Wed, 22 Feb 2012 09:32 PM (IST) Updated:Wed, 22 Feb 2012 09:32 PM (IST)
20 फीसदी बढ़ा नजराना

मंडी, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी पहली जलेब (शोभायात्रा) निकलने के साथ मंगलवार को शुरू हुआ। मंडी जनपद के अराध्य देव राज माधोराय की पूजा-अर्चना के बाद जलेब में शामिल होकर मेला मैदान पड्डल पहुंचने पर मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर धूमल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव पर मंडी जिले के 215 देवी-देवताओं का नजराना बढ़ा दिया गया है। इसमें पिछले वर्ष की अपेक्षा 20 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि कुल्लू की तर्ज पर मंडी जिला में देवसदन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश जारी किए कि शहर के आसपास शीघ्र जमीन की तलाश कर देव सदन निर्माण की योजना तैयार की जाए।

मुख्यमंत्री की अगुवाई में राज माधोराय के मंदिर से पहली जलेब निकली। देवी-देवताओं की अगुआई करते हुए माधोराय की शाही शोभायात्रा पड्डल मैदान की तरफ निकली। जलेब में सैकड़ों देवी-देवताओं के साथ देवलु आए थे। वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच देव मिलन हुआ।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी