कृष्ण ने लीलाओं के माध्यम से दिया मानवता का संदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी प्रत्येक लीला के माध्यम से मानवता को संदेश दिया है। जहां जैसी आवश्यकता पड़ी, उन्होंने उसी तरह की लीला की।

By Edited By: Publish:Wed, 09 Nov 2011 09:04 PM (IST) Updated:Wed, 09 Nov 2011 09:04 PM (IST)
कृष्ण ने लीलाओं के माध्यम से दिया मानवता का संदेश

सुशांत लोक [गुड़गांव]। भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी प्रत्येक लीला के माध्यम से मानवता को संदेश दिया है। जहां जैसी आवश्यकता पड़ी, उन्होंने उसी तरह की लीला की।

श्री बांके बिहारी कथा कीर्तन सेवा समिति की ओर से सुशांत लोक [फेज एक] सी ब्लाक स्थित शिव शक्ति हनुमान मंदिर के नजदीक आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कथा वाचक महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरि ने यह बात कही।

स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरि ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षसों को मारने के लिए लीला की। महाभारत में अर्जुन को समझाने के लिए अपना विराट रूप दिखाया। मित्रता कितना अनमोल रत्न है, मित्र में कोई छोटा होता है और न कोई बड़ा, इसका परिचय भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा से मित्रता कर दिखाया। साथ ही भगवान सच्चे मन से स्मरण करने वालों पर कितना प्रसन्न होते हैं, यह भी विभिन्न माध्यमों से प्रकट किया।

स्वामी जी ने कहा कि प्रभु को याद करना है तो सच्चे मन से याद करो। सच्चे मन से प्रभु को याद करने पर वे निश्चित रूप से विभिन्न रूपों में प्राप्त होते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी