महाशिवरात्रि आज, अ‌र्द्धकुंभ का 5वां स्नान पड़ने से बढ़ा पर्व का महत्व

देशभर मे आज महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जाएगा। चार साल बाद महाशिवरात्रि सोमवार को रही है। इस बार महाशिवरात्रि के दिन अ‌र्द्धकुंभ का पांचवां स्नान पड़ने से पर्व का महत्व और बढ़ गया है।

By kishor joshiEdited By: Publish:Mon, 07 Mar 2016 06:31 AM (IST) Updated:Mon, 07 Mar 2016 08:17 AM (IST)
महाशिवरात्रि आज, अ‌र्द्धकुंभ का 5वां स्नान पड़ने से बढ़ा पर्व का महत्व

नई दिल्ली। देशभर मे आज महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जा रहा है। चार साल बाद महाशिवरात्रि सोमवार को रही है। इस बार महाशिवरात्रि के दिन अ‌र्द्धकुंभ का पांचवां स्नान पड़ने से पर्व का महत्व और बढ़ गया है। शास्त्रो के अनुसार सोमवार के दिन शिवयोग में महाशिवरात्रि पड़े तो इसे महामृत्युंजय शिवरात्रि कहा जाता है। इसलिए आज महाशिवरात्रि पर गंगा स्नान के बाद शिवालय में जलाभिषेक कई गुना अधिक फलदायी होगा।

पढ़ें: इस बार महाशिवरात्रि पर मिलेगा एक हजार गुणा अधिक फल

12 साल बाद दुर्लभ शिवयोग संयोग

सोमवार को शिवयोग और महामृत्युंजय योग एक साथ पड़ने से पर्व का महत्व और बढ़ गया है। धनिष्ठा नक्षत्र में पड़ रही शिवरात्रि शिव के पुत्र कार्तिकेय को विशेष प्रिय है। यह महाशिवरात्रि इसलिए भी विशेष है, क्योंकि शिव की दोनों तिथियां त्रयोदशी और चतुर्दशी शिववार सोमवार को आ रही हैं। ऐसा योग 12 साल बाद बना है। उन्होंने बताया कि इस साल सिंहस्थ का योग निर्मित हुआ है। देवगुरु बृहस्पति सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। इस प्रकार यह तिथि धार्मिक कार्यों की दृष्टि से भी खास है।

chat bot
आपका साथी