10 फरवरी 2020 का अंक फल: मूलांक 1 वालों का आज किसी से वाद विवाद में न पड़ें

Numerology Horoscope 10 Feb 2020 आइए जानते हैं अंक गुरु प्रो. अशोक भाटिया से 10 फरवरी 2020 का अंक फल।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 08:19 AM (IST)
10 फरवरी 2020 का अंक फल: मूलांक 1 वालों का आज किसी से वाद विवाद में न पड़ें
10 फरवरी 2020 का अंक फल: मूलांक 1 वालों का आज किसी से वाद विवाद में न पड़ें

Numerology Horoscope 10 Feb 2020: राशियों की तरह अंक ज्योतिष के आधार पर भी आपके जीवन से जुड़े घटनाक्रम का सटीक भविष्यफल प्राप्त होता है। आपके जन्मदिन की तारीख के आधार पर मूलांक दिया गया है, उससे आप अपना अंकफल जान सकते हैं। आइए जानते हैं 10 फरवरी 2020 का अंकफल। आज का विशेष अंक 7 है और इसके आधार पर सभी मूलांकों का फल इस प्रकार है।

मूलांक 1 (1,10,19 और 28 तारीख)

आज एक अंक वाले किसी से वाद विवाद में क्रोध न करें। अचानक धन लाभ ह सकता है। उतार चढ़ाव के साथ दिन बीतेगा। 

मूलांक 2 (2, 11, 20 और 29 तारीख)

आज के दिन दो अंक वाले आलस्य त्याग दें। विरोधी आप का नुकसान नहीं कर पाएंगे। धन प्राप्ति हो सकती है। 

मूलांक 3 (3, 12, 21 और 30 तारीख) 

मूलांक 3 वालों को व्यवसाय में सफलता के लिए अधिक प्रयत्न करना होगा। आज वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। आज का आनंद पूर्वक बीतेगा। 

मूलांक 4 (4, 13, 22 और 31 तारीख)

आज 4 अंक वाले आज पैसों के लेन देन में सावधानी रखें। आज का दिन सुख पूर्वक बीतेगा। वाहन धीरे चलाएं। 

मूलांक 5 (5,14 और 23 तारीख)

मूलांक 5 वालों को आज व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कोई भी नया कार्य आज किया जा सकता है। पत्नी से मन मुटाव भी हो सकता है। 

मूलांक 6 (6,15 और 24 तारीख) 

आज मूलांक 6 वाले व्यापार के कार्य से यात्रा कर सकते हैं। नए मित्रों से भी मिलने का योग है। स्त्री वर्ग से आज सावधान रहें। 

मूलांक 7 (7, 16 और 25 तारीख)

आज मूलांक 7 वालों का ही दिन है। धन लाभ होने का योग है। व्यापार में तेज़ी आएगी। 

मूलांक 8 (8, 17 और 26 तारीख)

मूलांक 8 वालों को शुभ और अशुभ दोनों तरह के समाचार प्राप्त होंगे। मित्रों से आज सहयोग मिलेगा। 

मूलांक 9 (9, 18 और 27 तारीख)

मूलांक 9 वाले आज अपने लोगों के विरोध से बचें। समाज में मान सम्मान मिलेगा। व्यापार ठीक रहेगा। 

- अंक गुरु प्रो. अशोक भाटिया 

ankguru@gmail.com

chat bot
आपका साथी