Venus Transit 2023: जुलाई महीने में शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशि के जातकों को होगा धन लाभ

Venus Transit 2023 तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और आराध्या मां दुर्गा हैं। अतः शुक्र देव और मां दुर्गा की कृपा-दृष्टि तुला राशि के जातकों पर हमेशा बरसती है। इससे तुला राशि वालों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से आय में अपार वृद्धि होगी। साथ ही लोगों के साथ रिश्ते भी मजबूत होंगे।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Jun 2023 05:25 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jun 2023 05:25 PM (IST)
Venus Transit 2023: जुलाई महीने में शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशि के जातकों को होगा धन लाभ
Venus Transit 2023: जुलाई महीने में शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन 3 राशि के जातकों को होगा धन लाभ

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Venus Transit 2023: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को शुभ ग्रह माना गया है। शुक्र सुख, शोहरत, धन, प्यार और रोमांस के कारक माने जाते हैं। शुक्र लड़कों के विवाह के भी कारक होते हैं। कुंडली में शुक्र मजबूत रहने से जातक की शादी शीघ्र हो जाती है। साथ ही जातक को सभी प्रकार के सांसारिक सुखों की प्राप्ति होती है। शुक्र के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। वर्तमान समय में शुक्र कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। 7 जुलाई को शुक्र कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के राशि परिवर्तन से 3 राशि के जातकों को धन लाभ के योग हैं। आइए, इन 3 राशियों के बारे में जानते हैं-

वृषभ राशि

वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं और आराध्या जगत जननी आदि शक्ति मां दुर्गा हैं। अतः शुक्र के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों को फायदा मिलने वाला है। वर्तमान समय में वृषभ राशि में कोई पापी ग्रह भ्रमण नहीं कर रहा है। अतः वृषभ राशि को पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। करियर और कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कुल मिलाकर कहें तो शुक्र के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के जातकों पर अनुकूल प्रभाव पड़ने वाला है।

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और आराध्या मां दुर्गा हैं। अतः शुक्र देव और मां दुर्गा की कृपा-दृष्टि तुला राशि के जातकों पर हमेशा बरसती है। इससे तुला राशि वालों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से आय में अपार वृद्धि होगी। साथ ही लोगों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। इससे कारोबार करने वाले लोगों को फायदा प्राप्त होगा। अगर नवीन कार्य करने की सोच रहे हैं, तो समय बेहद अनुकूल है। कार्य को नया आयाम दे सकते हैं। निवेश के लिए भी आगामी समय उपयुक्त रहने वाला है।

कुंभ राशि

वर्तमान समय में न्याय के देवता शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं और वक्री चाल चल रहे हैं। इससे कुंभ राशि के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। हालांकि, जुलाई महीने में शुक्र के सिंह राशि में गोचर करने से कुंभ राशि को राहत मिल सकती है। अगर पार्टनरशिप में काम करने की सोच रहे हैं, तो समय बेहतर है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आय में भी वृद्धि के योग हैं। हालांकि, खर्च भी अधिक होगा। नौकरी करने वाले जातकों की सैलरी में इजाफा के योग है। शिवजी की पूजा करें।

डिस्क्लेमर- ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी

chat bot
आपका साथी