जब घर हो किराये का
नोएडा में रहने वाले विकास मिश्रा ने अपने किराये के घर को मन से संवारा है। जानते हैं, उनके इस सिंपल और सुंदर घर के खास डेकोर के बारे में।
घर सजाने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते लेकिन जब बात किराये के घर की होती है तो हम बस कामचलाऊ इंतजाम ही करना चाहते हैं। घर भले ही किराये का हो लेकिन जब तक हम वहां रहते हैं, तब तक वह अपना होता है। नोएडा में रहने वाले विकास मिश्रा ने अपने किराये के घर को मन से संवारा है। जानते हैं, उनके इस सिंपल और सुंदर घर के खास डेकोर के बारे में। सजाना एक कला है। जब घर किराये का हो तो इसे कम डेकोर के साथ खूबसूरती प्रदान करना और भी चुनौतीपूर्ण होता है। चूंकि किराये का घर थोडे समय के लिए लिया जाता है, इसलिए इसे सजाते वक्त खयाल रखना चाहिए कि घर में कम से कम सामान रखा जाए। जितनी जरूरत हो, उतना ही सामान रखें। फर्नीचर हलका, मल्टीपल यूज वाला और स्टोरेज के साथ हो तो बेहतर होता है। ड्रॉइंग रूम किराये के घर में ड्रॉइंग रूम को सजाते हुए इस बात का खास खयाल रखें कि फर्नीचर मल्टी फंक्शनल हो। इस घर में भी सोफे को कस्टमाइज्ड़ तरीके से बनवाया गया है। जरूरत पडऩे पर इसे अलग-अलग हिस्सों में बांटा जा सकता है, साथ ही मेहमानों के आने पर यह बेड में भी तब्दील हो सकता है। इस तरह के सोफे को मूव करना भी आसान रहता है। डाइनिंग एरिया डाइनिंग एरिया में भारी फर्नीचर इस्तेमाल करने की जगह रॉट आयरन की टेबल और चेयर का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया है। रॉट आयरन की खास बात यह होती है कि इसे मेंटेनेंस की ज्य़ादा जरूरत नहीं होती साथ ही यह हलका मटीरियल होता है जिसे आसानी से एक से दूसरी जगह मूव किया जा सकता है। बेडरूम बेडरूम को सिंपल रखा गया है। ऑफ व्हाइट दीवारों पर सिंपल फोटो फ्रेम्स ग्रुप में लगाए गए हैं। भारी-भरकम बेडहेड या साइड स्टूल्स की यहां जरूरत नहीं है। बेड में स्टोरेज की व्यवस्था है। कोई भी सामान बेवजह नहीं रखा गया है। मिनिमलिस्टिक अप्रोच किराये के घर की बडी जरूरत है। किचन इस घर की किचन मॉड्यूलर है, लिहाज इसमें ज्य़ादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। छोटे से इस रसोईघर का रखरखाव भी आसान है। गार्डन घर में हरियाली नहो तो घर बीमार सा लगता है। इसलिए थोडी सी जगह हरियाली जरूर बोएं। इसके लिए महंगे पॉट्स खरीदने के बजाय घर के पुराने जार, बॉटल्स, बर्तनों या बल्ब्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इनसे बचें भारी फर्नीचर रखने से बचें। पार्टिशन से घर का मल्टीपल यूज हो सकता है। दीवारों पर अपनी पसंद के मुताबिक पेंटिंग्स या पोस्टर लगा सकते हैं। खिडकियों पर रंगीन पर्दे या ड्रेप्स लगाएं। मूड के हिसाब से स्पेशल लाइट्स लगाएं। एक्सपर्ट की मानें किराये के घर में मस्ती के रंग भरना चाहते हैं तो वॉल पेंट कराएं। होम फैब्रिक्स में ढेरों प्रयोग कर सकते हैं। खिडकियों पर ड्रेप्स अच्छे लगेंगे। कुशंस में भी ब्राइट कलर्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। दीवारें बहुत सिंपल हों तो पेंटिंग्स या फोटो फ्रेम्स लगाएं। कुछ आर्टिफेक्ट्स भी घर को सुंदर बना सकते हैं। दिन भर काम के बाद घर लौटने पर तनाव कम हो, इसके लिए घर को कूल लाइटिंग इफेक्ट दें। साइड, फ्लोर या रूफ लैंप्स या कंदील लगाएं। संगीता सिंह फोटोज: संजीव कुमार