दीवारें भी बोलती हैं

घर की सजावट में दीवारों का खास महत्व होता है। अगर ये प्लेन दीवारें जीवन के यादगार पलों की साथी बन जाएं तो जीवन खुशनुमा बन जाता है।

By Edited By: Publish:Fri, 27 May 2016 04:05 PM (IST) Updated:Fri, 27 May 2016 04:05 PM (IST)
दीवारें भी बोलती हैं
घर सजाते वक्त हम दीवारों को मनमाफिक रंग में रंग तो लेते हैं लेकिन उसके बाद अकसर इस बात पर उलझन होती है कि घर की सादी दीवारों पर ऐसा क्या करें कि वे घर का खास कोना बन जाएं। आप अपने यादगार लमहों की तसवीरों को अलग-अलग तरह से सजा कर प्लेन दीवार को स्टाइल स्टेटमेंट वॉल बना सकते हैं।

सीढियों के नीचे खाली दीवार हो या फिर ड्रॉइंग रूम की मेन वॉल, उसमें महंगे शो पीस या आर्टपीस सजाने के बजाय घर के सदस्यों की तसवीरें लगाएं। आप उनके जीवन से जुडी अनोखी तसवीरों को अलग-अलग पैटर्न में भी लगा सकते हैं।

-घर में कोई पुराना दरवाजा या खिडकी हो तो अब उसे भी तसवीरें लगाने के काम में ला सकते हैं।

-आकर्षक प्लेट्स कलात्मक अंदा•ा में खाली दीवारों पर टांग सकते हैं।

-फंकी वॉल क्लॉक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे दीवार को मॉडर्न लुक मिलेगा।

chat bot
आपका साथी