वसंती हो आशियाना

वसंत का मौसम है। ऐसे में क्यों न घर को वसंत के खूबसूरत रंगों से सजाया जाए। इस बार घर को ब्राइट येलो थीम से डेकोरेट करें, फिर देखें कैसे आपका आशियाना खिल उठता है।

By Edited By: Publish:Tue, 21 Mar 2017 03:35 PM (IST) Updated:Tue, 21 Mar 2017 03:35 PM (IST)
वसंती हो आशियाना

मौसम का हमारे मिजाज पर काफी गहरा असर पडता है। पतझड का मौसम है, ऐसे में मन उदासी से भर जाता है तो क्यों न घर का इंटीरियर ऐसा हो कि मन में उदासी जगह ही न बना पाए। घर में घुसते ही मन नई ऊर्जा से भर जाए। ऐसे में ब्राइट येलो से अच्छा कलर क्या हो सकता है। हलके-फुलके बदलाव कर आप घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार कर सकती हैं।

1. पेंट : येलो कलर खुशी, प्रेरणा और उत्साह का रंग है। दीवारों पर येलो कलर का इस्तेमाल करने से घर में सकारात्मकता का एहसास होगा।

2. परदे : अगर घर में डार्क कलर के सोफे हैं तो येलो कलर के परदे बेहद अच्छे लगते हैं। इससे कमरों में रोशनी काफी खुली-खुली लगेगी और कमरा उमंग भरा लगेगा। आप चाहें तो फ्लोरल प्रिंट वाले परदों का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह कमरे को एक वाइब्रेंट लुक देंगे।

3. बेडशीट : लेमन येलो कलर की बेडशीट रूम को एक स्पेशल लुक देती है। हालांकि अगर आप और खिला-खिला लुक चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंट वाली बेडशीट भी बिछा सकती हैं।

4. फूल : पीले रंग के फूल घर को ताजगी से भर देते हैं। गार्डन में पीले गुलाब, सूरजमुखी और गेंदे के फूल लगाएं। ये काफी लुभावने लगते हैं। चाहें तो इंडोर में भी इनका इस्तेमाल कर सकती हैं।

5. कुशन : ड्रॉइंग रूम में सोफे पर परदे के प्रिंट या रंग से मेल खाता कुशन कवर लगाएं। इससे सोफे का लुक निखर कर आएगा और पूरा रूम काफी डेकोरेटेड सा प्रतीत होगा।

6. एक्सेसरीज : घर को डेकोरेट करने के लिए डेकोरेशन पीसेज में येलो कलर का ध्यान रखें। जैसे - विंड चाइम्स, लाइट्स आदि पीले रंग के ले सकते हैं। इससे घर में नया लुक आएगा।

7. ध्यान रखें कुछ बातें : येलो थीम से घर को डेकोरेट करते समय यह ध्यान रखें कि इस चक्कर में कहीं हर सामान येलो न हो जाए। घर में कंट्रास्ट बनाए रखना भी बेहद जरूरी है। इसके लिए येलो के साथ लाइट ग्रीन और पिंक का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये सूदिंग कलर्स हैं, जो येलो के साथ बेहद खूबसूरत लगते हैं।

chat bot
आपका साथी