स्वीट पापड़ी फ्रूट

2 कप आटा, 1 कप सूजी, 3 टेबल स्पून घी, 2 टेबल स्पून पिसी चीनी, तलने के लिए तेल मिश्रण के लिए : 1 टेबल स्पून भुने और क्रश किए हुए काजू, 1 टेबल स्पून भुने और क्रश किए हुए बादाम, 1 टेबल स्पून पिस्ता कटा हुआ, 1/2 टेबल स्पून किशमिश, डेढ़ टेबल स्पून खोया,

By Edited By: Publish:Tue, 03 Dec 2013 01:00 PM (IST) Updated:Tue, 03 Dec 2013 01:00 PM (IST)
स्वीट पापड़ी फ्रूट

2-3 व्यक्तियों के लिए

सामग्री :

आटा :  2  कप आटा, 1  कप सूजी, 3  टेबल  स्पून  घी, 2  टेबल  स्पून  पिसी चीनी, तलने  के लिए तेल मिश्रण के लिए : 1  टेबल  स्पून  भुने और क्रश किए हुए काजू, 1  टेबल  स्पून  भुने और क्रश  किए हुए बादाम, 1  टेबल  स्पून  पिस्ता कटा हुआ, 1/2  टेबल  स्पून  किशमिश, डेढ टेबल  स्पून  खोया, 2  टेबल  स्पून  गुड, 1  टेबल  स्पून  इलायची पाउडर, 2  टेबल  स्पून  ताजे अनार के दाने, 2  टेबल  स्पून  सफेद तिल, सजाने के लिए पुदीने के पत्ते, सजाने के लिए रंगीन शुगर बॉल्स,  1/2  कप कटे हुए ताजे फल।

विधि:

1.  आटा, सूजी और चीनी एक साथ मिलाएं। पिघला हुआ घी और थोडा सा गुनगुना पानी डालकर नर्म गूथ लें। एक तरफ रखें।

2.  एक भारी पैन को धीमी आंच पर रखें। गुड डालकर चलाएं। खोया, इलायची पाउडर, सफेद तिल व मेवे डालकर चलाएं। आंच से उतार कर अलग रखें।

3.  अब गुथे हुए आटे को बराबर भाग में बांट कर लोई बनाएं और बेलकर त्रिकोणाकार में काटें। इन्हें सुनहरा और कुरकरा  होने तक तलें। 

4.  अब सर्विंग  प्लेट पर कुरकुरी  पापडी रखें और ऊपर से सूखा मेवा मिश्रण और कटे हुए फल डालें। इसकी परत लगाएं। सबसे ऊपर रंगीन शुगर बॉल्स  और ताजा पुदीने के पत्ते डालकर सर्व करें।

मास्टर शेफ जयनंदन भास्क

chat bot
आपका साथी