सॉर्बे सैलेड

रैस्पबेरी सॉर्बे : 500 ग्राम रैस्पबेरी प्यूरी, 2 टेबलस्पून ग्लूकोज़, 1 कप पानी, आधा कप चीनी एपल सॉर्बे: 2 हरे सेब, 4 टेबलस्पून चीनी, 1 टेबलस्पून ग्लूकोज़, 2 नींबुओं का रस, 1/2 कप एपल जूस लेमन सॉर्बे : 2 कप पानी, 6 टेबलस्पून चीनी, 4 टेबलस्पून ग्लूकोज़, 4 नींबुओं का रस, 150

By Edited By: Publish:Mon, 29 Jun 2015 02:49 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2015 02:49 PM (IST)
सॉर्बे सैलेड

4 व्यक्तियों के लिए

सामग्री:

रैस्पबेरी सॉर्बे : 500 ग्राम रैस्पबेरी प्यूरी, 2 टेबलस्पून ग्लूकोज, 1 कप पानी, आधा कप चीनी

एपल सॉर्बे: 2 हरे सेब, 4 टेबलस्पून चीनी, 1 टेबलस्पून ग्लूकोज, 2 नींबुओं का रस, 1/2 कप एपल जूस

लेमन सॉर्बे : 2 कप पानी, 6 टेबलस्पून चीनी, 4 टेबलस्पून ग्लूकोज, 4 नींबुओं का रस, 150 ग्राम

मिले-जुले फलों के टुकडे, 4-5 पुदीने की पत्तियां

विधि:

ग्लूकोज, चीनी और पानी को मिक्स करने के बाद लगभग 80 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। अब इसमें रैस्पबेरी प्यूरी मिक्स करें। एक कटोरी में डालने के बाद इसे मथनी से मथें और 24 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। अब धुले हुए सेबों के छिलके उतारने के बाद उन्हें काट कर कटोरी में रखें। इनमें नींबू का रस डालने के बाद अच्छे से मिक्स करें। अब एपल जूस में ग्लूकोज मिलाकर इसे उबाल लें। इसे ठंडा होने दें। अब 1/3 सीरप को कटे हुए सेब पर डालें और 2 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। दो घंटे बाद इसमें बचे हुए सीरप को भी मिला दें और इसे 24 घंटे के लिए -20 डिग्री सेल्सियस पर फ्रीज होने के लिए रख दें। चीनी, ग्लूकोज और पानी को उबालें। इसमें नींबुओं का रस डालें और ठंडा होने दें। इसे मथने के बाद कम से कम 24 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। अब रैस्पबेरी, एपल और लेमन सॉर्बे स्कूप्स को फ्रीजर से निकाल प्लेट में अरेन्ज करें। फलों के टुकडों और पुदीने की पत्तियों से सजाकर सर्व करें।

एग्जिक्यूटिव शेफ सुप्रभात रॉय

chat bot
आपका साथी