सखी रेसिपी प्रतियोगिता नं.- 82

200 ग्राम आलू, 200 ग्राम बारीक कटे हुए प्याज, 200 ग्राम मैदा, तलने के लिए तेल, सजाने के लिए हरी धनिया, 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, स्वादानुसार नमक, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच अनारदाना पाउडर।

By Edited By: Publish:Sat, 10 May 2014 11:19 AM (IST) Updated:Sat, 10 May 2014 11:19 AM (IST)
सखी रेसिपी प्रतियोगिता नं.- 82

आलू की कचौडी

सामग्री : 

200  ग्राम आलू, 200  ग्राम बारीक कटे हुए प्याज, 200  ग्राम मैदा, तलने  के लिए तेल, सजाने के लिए हरी धनिया, 2  हरी मिर्च बारीक कटी हुई, स्वादानुसार  नमक, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच अनारदाना पाउडर।

विधि :

1.  एक बोल में उबले हुए आलू, प्याज तथा मैदा लें और अच्छे से मिलाएं। इसमें दो बडे चम्मच तेल, नमक, लाल मिर्च पाउडर तथा अनारदाना पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

2.  अंत में हरी मिर्च डालें। फिर जरूरत भर पानी मिलाकर मिश्रण को गूथ  लें ध्यान रहे, यह न ज्यादा  सख्त और न ही ज्यादा  गीला हो।

3.  गूथे  हुए आटे से गोल-गोल लोइयां  बनाएं और हथेलियों से दबाकर फैलाएं।

4.  एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और इन्हें सुनहरा तल लें।

5.  धनिया-पुदीना और इमली की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

राजेंद्र कौर, जालंधर

चिली पटैटो  स्टार्स

सामग्री :

4  आलू बडे आकार के , एक बडा चम्मच मैदा, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार,  एक छोटा चम्मच कसा हुआ अदरक-लहसुन, 1  हरी मिर्च पेस्ट, 1/4  कप गाढा फेंटा हुआ दही, तेल तलने  के लिए, एक बडा चम्मच चिली टोमैटो सॉस,  एक चम्मच भुनी मूंगफली क्रश  की हुई, एक चम्मच कटी हुई हरी धनिया, आधा चम्मच चाट मसाला।

विधि :

1.  सबसे पहले आलुओं  को छीलकर व धोकर मोटी-मोटी परत उतारें।

2.  प्रत्येक परत को कटर की सहायता से स्टार की शेप में काटें।

3.  मैदे में काली मिर्च व नमक डालकर पानी की सहायता से गाढा घोल बनाएं।

4.  स्टार्स  को मैदे के घोल में लपेटकर गर्म तेल में डीप फ्राई करके अलग रख दें।

5.  पैन में तेल गर्म करके अदरक, लहसुन और हरी मिर्च पेस्ट डालकर चलाएं।

6.  चिली टोमैटो सास डालें और चलाएं।

7.  अब फेंटा हुआ दही डालकर अच्छी तरह चलाएं।

8.  इसमें तले हुए पटैटो  स्टार्स  डालकर चलाएं और 2  मिनट ढककर धीमी आंच पर पकाएं।

9.  पटैटो  स्टार्स  को प्लेट में निकालकर क्रश  मूंग फली, चाट मसाला और धनिया की पत्ती डालकर सर्व करें।

कुमकुम राघव, दिल्ली

धनिया आलू भटूरा

सामग्री :

250  ग्राम मैदा, स्वादानुसार  नमक, 1/2  चम्मच चीनी, 2  चम्मच तेल, 2  कप फेंटा हुआ दही, 50  ग्राम सूजी।

भरावन की सामग्री :  4  आलू उबले और मसले हुए, 1  कप हरी धनिया कटी हुई, 3-4  हरी मिर्च बारीक कटी हुई, स्वादानुसार  नमक व लाल मिर्च पाउडर, 1  चम्मच चाट मसाला, तलने  के लिए तेल।

विधि :

1.  मैदे में सूजी नमक, चीनी और तेल मिलाकर दही से गूथकर  दो घंटे के लिए ढककर अलग रख दें।

2.  आलू में भरावन की सारी सामग्री मिलाकर एकसार कर लें।

3.  मैदे की लोई बनाकर उसमें भरावन मिश्रण भरकर हाथ से थपथपाकर या बेलन से बेलकर पहले से गर्म तेल में सनहरा  तलें लें। गरमागरम भटूरे  प्याज, हरी मिर्च और छोले के साथ सर्व करें।

डॉ. रीता जैन, इलाहाबाद

chat bot
आपका साथी