सखी रेसिपी प्रतियोगिता नं.-75

3 बड़े चम्मच लेमन कस्टर्ड पाउडर, आधा कप चीनी, 750 मिली दूध, एक संतरा छीला हुआ, 8-10 स्ट्रॉबेरी, 2 कीवी फ्रूट्स कटे हुए, एक मौसमी छीली हुई, 1 चम्मच पिसी चीनी, 1 छोटा चम्मच नीबू का रस, 1 चम्मच ऑरेंज कैंडी।

By Edited By: Publish:Thu, 03 Oct 2013 11:21 AM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2013 11:21 AM (IST)
सखी रेसिपी प्रतियोगिता नं.-75

ऑरेंज लेमन कस्टर्ड विद फ्रूट्स सामग्री:

3 बडे चम्मच लेमन कस्टर्ड पाउडर, आधा कप चीनी, 750 मिली दूध, एक संतरा छीला हुआ, 8-10 स्ट्रॉबेरी, 2 कीवी फ्रूट्स कटे हुए, एक मौसमी छीली हुई, 1 चम्मच पिसी चीनी, 1 छोटा चम्मच नीबू का रस, 1 चम्मच ऑरेंज कैंडी।

विधि:

1. कस्टर्ड पाउडर को आधा कप ठंडे दूध में घोल लें। बाकी दूध को चीनी के साथ उबालें।

2. उबलते दूध में कस्टर्ड पाउडर डालकर हलकी आंच पर लगातार चलाते हुए गाढा होने तक पकाएं। ठंडा करने के लिए एक तरफ रखें।

3. अब इसमें संतरा डालें। कटे हुए कीवी व स्ट्रॉबेरी में पिसी चीनी व नीबू का रस मिलाएं। ठंडे फलों को 4 ग्लासों में डालकर ऊपर से तैयार कस्टर्ड से भरें।

4. ऊपर से ऑरेंज कैंडी व छोटे कटे स्ट्रॉबेरी व कीवी से सजाकर फ्रिज में सेट होने के लिए रखें। ठंडा-ठंडा सर्व करें।

रितु मांगलिक, मेरठ

ड्रीम लैंड पुडिंग

सामग्री:

500 मिली दूध, 5 बडे चम्मच चीनी, चार बडे चम्मच कस्टर्ड पाउडर, 200 ग्राम क्रीम, 2-3 बडे चम्मच पिसी चीनी, 2 बूंद खाने वाला पीला रंग व 2-3 बूंद पाइनएपल एसेंस, 3-4 कीवी, 6-8 स्ट्रॉबेरी, 2 संतरे, 2 मौसमी, 2 छोटे फ्रूट केक, आधा बिस्किट का चूरा, 2 केला व एक सेब।

विधि:

1. दूध व चीनी उबालने के लिए धीमी आंच पर रखें। 2/4 कप ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर घोल कर उबलते दूध में डालें व तब तक लगातार चलाएं, जब तक ये गाढा न हो जाए। आंच से उतार कर ठंडा करें।

2. क्रीम में पीला रंग, चीनी व एसेंस डालकर अच्छी तरहफेंटें। 3-4 स्ट्रॉबेरी छोडकर स्लाइस कर लें। फलों को छीलकर काट लें। संतरा व मौसमी का रस निकाल लें। अब एक कांच का बोल लें। उसमें केक के छोटे टुकडे काट कर बिछा दें।

3. केक पर संतरे व मौसमी का जूस डालें। अब उस पर आधे कटे हुए फल फैला दें। ऊपर से आधा ठंडा कस्टर्ड फैला दें। ऊपर आधी क्रीम डालें। अब दोबारा बचे हुए फल फैलाएं। ऊपर से बचा हुआ कस्टर्ड डालें। उसके ऊपर बिस्किट का चूरा डालें। फेंटी हुई क्रीम फैलाएं। स्ट्रॉबेरी के स्लाइस सजाएं। पुडिंग को ठंडा करके सर्व करें।

नीलिमा कपूर, लखनऊ

श्रीखंड फ्रूट्स

सामग्री :

250 ग्राम पानी निकाला हुआ मीठा दही, 10-12 धागे केसर के, आधा चम्मच पिसी इलायची, आधा कप ऑरेंज जूस, 1 चम्मच लेमन जूस, 4-5 स्ट्रॉबेरी कटी, 2-3 कीवी फल गोल टुकडों में कटा हुआ, 2-3 स्ट्रॉबेरी गोल टुकडों में कटी।

विधि:

1. दही में केसर घोल के डालें। ऑरेंज जूस व लेमन जूस व छोटी पिसी इलायची डालें, फिर कटे हुए फल डालकर मिलाएं।

2. अब एक कांच के बोल में श्रीखंड फ्रूट डालें। किनारे-किनारे कीवी के गोल स्लाइस में कटी हुई और स्ट्रॉबेरी से डेकोरेट करें। फ्रिज में ठंडा करें। ठंडा-ठंडा श्रीखंड फ्रूट्स सर्व करें।

ऐश्वर्य सौरभ, जबलपुर

जागरण सखी

सखी प्रतिनिधि

chat bot
आपका साथी