सखी रेसिपी प्रतियोगिता नं.-70

एक कटोरी बेसन, एक चम्मच हल्दी, आधा चम्मच दरदरा किया हुआ जीरा, एक प्याज बारीकटा हुआ, स्वादानुसार नमक, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, जरूरत भर तेल।

By Edited By: Publish:Wed, 01 May 2013 12:48 AM (IST) Updated:Wed, 01 May 2013 12:48 AM (IST)
सखी रेसिपी प्रतियोगिता नं.-70

बेसनी प्याज परांठा

सामग्री-

एक कटोरी बेसन, एक चम्मच हल्दी, आधा चम्मच दरदरा किया हुआ जीरा, एक प्याज बारीकटा हुआ, स्वादानुसार नमक, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, जरूरत भर तेल।

विधि- 1. एक गहरे पैन में बेसन, हल्दी, जीरा और नमक डालकर एक साथ मिलाएं।

2. इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

3. अब एक चम्मच तेल और पानी मिलाकर आटा गूथ लें।

4. आटे से छोटी-छोटी गोलियां बना कर परांठे के आकार में हलका मोटा बेलें।

5. एक फ्राइंग पैन को गर्म करें और हलका-सा तेल लगाएं। बेला हुआ परांठा डालकर दोनों तरफ से तेल लगाकर सुनहरा करें।

6. चटनी या आचार के साथ गरमागरम सर्व करें।

मोनिका गुप्ता, दिल्ली

बेसन के रसाजे

सामग्री-

250 ग्राम बेसन, 1/4 चम्मच लाल मिर्च, 1/4 चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक, चुटकी भर हींग, 2 चम्मच भुना व पिसा जीरा, 300 मिली. पानी, 4 कली लहसुन, 1 प्याज पिसा हुआ, 1 चम्मच गरम मसाला, तलने के लिए तेल।

ग्रेवी की सामग्री- 2 प्याज पिसे हुए, 4 चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 चम्मच हल्दी, लाल मिर्च व अमचूर पाउडर, स्वादानुसार नमक, 250 मिली. पानी, 1 बडा चम्मच तेल, 2 टमाटर पिसे हुए, 1 चम्मच कटी हुई धनिया, 1/4 चम्मच गरम मसाला।

विधि- 1. बेसन में सारी सामग्री मिलाकर पानी डालकर गाढा पेस्ट बनाएं।

2. एक नॉन स्टिक पैन में 1 बडा चम्मच तेल डाल कर पेस्ट को गाढा होने तक 3-4 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं।

3. मिश्रण को चिकनाई लगी थाली में पलटकर हाथ से थपथपा कर चपटा करें। फिर बराबर-बराबर चौकोर पीस काट कर सुनहरा करें।

4. एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। हींग का तडका देकर टमाटर प्यूरी, बाकी मसाले व प्याज भूनें। टमाटर पेस्ट डाल कर 5 मिनट तक भूनें। रसाजों को इस ग्रेवी में डालकर 2-3 मिनट तक भूनें। पानी डालकर 5 मिनट तक खौलाएं। गरम मसाला डालकर सर्विग बोल में पलटें। हरी धनिया से सजाकर सर्व करें।

टीना निगम, गािजयाबाद

बेसन शाही टुकडा करी

सामग्री :

एक कप बेसन, एक चम्मच हरी धनिया कटी हुई, एक चम्मच जीरा, आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक कटोरी फेंटा हुआ दही, 2 प्याज पिसे हुए, आधा कटोरी टमाटर पेस्ट, एक छोटा चम्मच लहसुन-अदरक कटा हुआ, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल, आधा चम्मच पिसी चीनी, एक छोटा चम्मच नारियल का चूरा।

विधि : 1. बेसन में धनिया, नमक, मिर्च, चीनी, जीरा, हल्दी मिलाकर गाढा घोल बनाएं। ऊपर से नारियल चूरा बुरक दें।

2. एक ऐसा बर्तन लें जो कुकर में आ सके। उसमें चिकनाई लगा दें। अब उसमें बेसन का घोल डालें। कुकर में आधा ग्लास पानी गर्म करके उसमें बर्तन रख कर 8-10 मिनट पका लें। बेसन का एक केक तैयार हो जाएगा। ठंडा करके टुकडे काट लें और तल लें।

3. अब तेल में प्याज का पेस्ट डालकर भूनें। लहसुन-अदरक डाल कर दो मिनट भूनें। टमाटर प्यूरी मिलाकर भूनें। जब मसाला तेल छोडने लगे तो दही डालकर ग्रेवी तैयार करें। बेसन के तले टुकडे डालकर एक मिनट पकाएं और सर्व करें।

निशा मिगलानी, दिल्ली

सखी प्रतिनिधि

chat bot
आपका साथी