ऑरेंज सेसमे टी केक

1. मक्खन और चीनी को एक साथ अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसमें अंडे डालकर फेंट लें।

By Edited By: Publish:Sat, 30 Jun 2012 04:26 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jun 2012 04:26 PM (IST)
ऑरेंज सेसमे टी केक

सामग्री:

250 ग्राम मक्खन, 250 ग्राम चीनी, 5 अंडे, 250 ग्राम मैदा, 100 मिली. ऑरेंज क्रश, 50 ग्राम तिल, 5 ग्राम बेकिंग पाउडर

विधि:

1. मक्खन और चीनी को एक साथ अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसमें अंडे डालकर फेंट लें।

2. अब इसमें ऑरेंज क्रश डालकर मिलाएं। सबसे अंत में मैदा व बेकिंग पाउडर डालकर चलाएं।

3. अपने मनपसंद मोल्ड में डालकर 150 डिग्री सेंटीग्रेड पर पहले से गर्म किए हुए अवन में 30-35 मिनट या सुनहरा होने तक बेक करें।

chat bot
आपका साथी