मैंगो एक्लेयर

200 ग्राम मक्खन, 500 मिली पानी, 8 अंडे, 300 ग्राम मैदा, 1/2 कप कटे हुए आम, 100 ग्राम ताजा फेंटी हुई क्रीम

By Edited By: Publish:Sat, 02 Aug 2014 11:35 AM (IST) Updated:Sat, 02 Aug 2014 11:35 AM (IST)
मैंगो एक्लेयर

4-6 व्यक्तियों के लिए

सामग्री:

200 ग्राम मक्खन, 500 मिली पानी, 8 अंडे, 300 ग्राम मैदा, 1/2 कप कटे हुए आम, 100 ग्राम ताजा फेंटी हुई क्रीम

विधि:

1. पानी में मक्खन मिला कर उबालें। फिर इसमें मैदा मिलाकर आंच बंद कर दें।

2. अब इस मिश्रण में एक-एक करके अंडे मिलाएं।

3. अब मिश्रण को अच्छी तरह मिलाने के बाद चिकनाई लगे मोल्ड में एक्लेयर के आकार में रखें। फिर 150 डिग्री सेल्शियस पर पहले से गर्म अवन में 10-15 मिनट तक बेक करें। ठंडा करें। आम को टुकडों को क्रीम के साथ मिलाकर इसमें भरें और सर्व करें।

शेफ महिंदर रावत

chat bot
आपका साथी