मखाना सेहत का खजाना
मखाना सेहत का खजाना है। इसमें मौज़ूद तत्व कई बीमारियों से रोकथाम में मदद करते हैं। इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, सोडियम, कैल्शियम और पोटैशियम पाया जाता है।
मखाने में फ्लेवोनॉइड्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं, जो हमारा वजन कम करने के साथ चेहरे पर बढती उम्र का असर कम करने और कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होते हैं। मखाने को कच्चा या पकाकर कैसे भी खाएं, शरीर को इससे बेहद फायदे मिलते हैं। जानें इसके गुणों के बारे में। हड्डियां रहेंगी मजबूत मखाने में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है, जिससे हमारी हड्डियां मजबूत बनती हैं। बच्चों और स्त्रियों के लिए इसका रोजाना सेवन उनकी हड्डियों और मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है। साथ ही इससे कमर दर्द और जोडों के दर्द से भी राहत मिलती है। डाइजेशन में मददगार मखाना एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण बेहद हलका और सुपाच्य होता है। इसके अलावा इसमें एस्ट्रोजन के गुण भी होते हैं जिससे यह लूजमोशन में राहत देता है। साथ ही इसके नियमित सेवन से भोजन के प्रति अरुचि दूर होती है। किडनी समस्या होगी दूर मखाने का सेवन किडनी और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह किडनी को मजबूत बनाने में मदद करता है। मखाने का नियमित सेवन करने से कमजोरी भी दूर होती है। कोलेस्ट्रॉल और बीपी इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम हो जाता है। 100 ग्राम मखाने में पोटैशियम की 550 मिलीग्राम मात्रा के होने से ब्लड प्रेशर का स्तर भी नियंत्रित रहता है। साथ ही फैट की मात्रा न के बराबर होने से यह आपका वजन कम करने में मददगार है। मखाने को खाकर आप स्वस्थ और फिट हो जाएंगे। सौंदर्य का साथी मिलेगा बेदाग निखार- मखाने में एंटी-एजिंग तत्व पाए जाते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से बढती उम्र का असर चेहरे पर नहीं होता और स्किन भी ग्लो करने लगती है। करें हेयर की केयर- पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से यह बालों के लिए फायदेमंद है। इससे बाल मजबूत, काले और घने हो जाते हैं। जोडों के दर्द में कारगर मखाना कैल्शियम से भरपूर होता है इसलिए जोडों के दर्द, विशेषकर आथ्र्रराइटिस के मरीजों के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। समय पर आए नींद मखाने के सेवन से तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है। रात में सोते समय दूध के साथ मखाने का सेवन नींद न आने की समस्या दूर करता है। न्यूट्रिशनल वैल्यू प्रतिशत कैलरीज - 350 2 फैट - 0.1 ग्राम 0 काब्र्स - 77 ग्राम 26 प्रोटीन - 9.7 ग्राम 14 पोटैशियम - 550 एमजी 14 कैल्शियम - 60 एमजी 6 सोडियम - 210 एमजी 8 डायटरी फाइबर - 7.6 ग्राम 30 न्यूट्रिशनल वैल्यू चार्ट 100 ग्राम मखाने के लिए दिया जा रहा है। सखी फीचर्स (पीएसआरआई हॉस्पिटल, नई दिल्ली की न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. देबजानी बनर्जी से बातचीत पर आधारित)