केसर पेड़ा

300 ग्राम खोया, 100 ग्राम मिल्क पाउडर, 100 ग्राम चीनी, 3 ग्राम इलायची पाउडर, 5 ग्राम पिस्ता कटे हुए, 1/2 ग्राम केसर।

By Edited By: Publish:Mon, 03 Mar 2014 03:15 PM (IST) Updated:Mon, 03 Mar 2014 03:15 PM (IST)
केसर पेड़ा

सामग्री:

300 ग्राम खोया, 100 ग्राम मिल्क पाउडर, 100 ग्राम चीनी, 3 ग्राम इलायची पाउडर, 5 ग्राम पिस्ता कटे हुए, 1/2 ग्राम केसर।

विधि:

1. एक मोटे और गहरे तले वाले पैन में खोया भून लें। ध्यान रखें सूखने न पाए।

2. अब इसमें मिल्क पाउडर और चीनी मिलाकर 5 मिनट तक दोबारा पकाएं। जब तक कि चीनी घुल न जाए।

3. ठंडा करके इलायची पाउडर, केसर और पिस्ता मिलाएं। रोल करके छोटे-लंबे पेडे बनाएं। कटे हुए पिस्ते और केसर से सजाकर सर्व करें।

शेफ सुरिंदर गौतम

chat bot
आपका साथी