हार्ट ऑफ लव

1. एग योक, चीनी और ठंडे दूध को मिलाएं। डबल बॉयलर पर इस मिक्सचर को गर्म करें। गाढ़ा होने तक उसे पकाएं।

By Edited By: Publish:Tue, 02 Feb 2016 03:13 PM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2016 03:13 PM (IST)
हार्ट ऑफ लव

चार व्यक्तियों के लिए

सामग्री

2 एग योक

75 ग्राम चीनी

75 मिलीलीटर दूध

250 ग्राम फेंटी हुई क्रीम

50 ग्राम चीज

10 ग्राम जेलटिन

70 ग्राम व्हाइट स्पंज

50 मिलीलीटर स्ट्रॉबेरी क्रश

10 ताजे स्ट्रॉबेरी

विधि

1. एग योक, चीनी और ठंडे दूध को मिलाएं। डबल बॉयलर पर इस मिक्सचर को गर्म करें। गाढा होने तक उसे पकाएं।

2. अच्छी तरह से मिलाने के बाद उसे ठंडा होने दें।

3. 150 ग्राम क्रीम, चीज और 25 मिलीलीटर स्ट्रॉबेरी क्रश को दही में मिलाएं। उसमें भिगोई हुई जेलटिन मिलाकर फेंटें।

4. स्पंज को हार्ट के शेप में सेट करें। उस पर स्ट्रॉबेरी क्रश और ताजे स्ट्रॉबेरी के टुकडे डालें। विभिन्न सामग्रियों से बनाए हुए मिक्सचर को उस पर सजाएं और 1 घंटे के लिए रख दें।

5. प्लेट पर निकालें और बची हुई सामग्री से उसे सजाएं। बिलकुल चिल्ड सर्व करें।

सू शेफ रंजन पांडे

chat bot
आपका साथी