विटमिन डी का सेवन है जरूरी
ऐसे कई शोध हुए हैं, जिनमें कहा गया है कि प्रेग्नेंसी में विटमिन डी की कमी से प्रसव में काफी मुश्किलें हो सकती हैं। इससे गैस्टेशनल डायबिटीज्, हाई ब्लड प्रेशर, बैक्टीरियल इन्फेक्शंस जैसी समस्याओं के अलावा जन्म के समय बच्चे का वजन भी कम हो सकता है। यह जरूरी है कि कंसीव करने से पहले स्त्रियां अपनी सारी जांचें करवाएं। अपनी डाइट का पर्याप्त ध्यान रखें। विटमिन डी की कमी से बचने के लिए सुबह की धूप में कम से कम 25 मिनट बैठें।
मेरी बेटी की उम्र 15 वर्ष है। दो साल पहले उसके पीरियड्स शुरू हुए थे। शुरू में कुछ दिनों तक सब ठीक था लेकिन पिछले वर्ष उसे अनियमित पीरियड्स और हेवी ब्लीडिंग की समस्या होने लगी। डॉक्टर को दिखाया और अल्ट्रासाउंड भी कराया तो रिपोर्ट में सब ठीक निकला। डॉक्टर ने कुछ दवाएं (साइकिल नियमित करने वाली) दींतो एक साल तक कोई समस्या नहीं हुई लेकिन अब दोबारा यही समस्या शुरू हो गई है। इस दौरान उसे कमर और पेट में बहुत दर्द होता है। हर दस दिन के अंतर पर पीरियड्स की शुरुआत हो जाती है। इस साल उसकी बोर्ड की परीक्षाएं हैं, इस वजह से वह पढाई पर भी ध्यान नहींदे पा रही है। उसकी यह समस्या कैसे दूर होगी? किरण, रांची लगातार 10 दिन के अंदर ब्लीडिंग होना सामान्य बात नहीं है। आप दोबारा अपनी बेटी का अल्ट्रासाउंड कराएं। अगर सब कुछ सामान्य है तो यह देखना होगा कि फायब्रॉयड या ओवेरियन सिस्ट एंडोमीट्रिओसिस तो नहीं है। अगर यह सब नहींहै तो हो सकता है, यह हॉर्मोनल समस्या के कारण हो। हॉर्मोनल समस्या है तो अल्ट्रासाउंड के बाद उसका ट्रीटमेंट हो सकता है। इसे नजर अंदाज न करें। इसके अलावा अपनी बेटी को डॉक्टर की सलाह पर आयरन ट्रीटमेंट वाली टैब्लेट्स दें। आयरनयुक्त चीजों मसलन मीट, ताजे फल, 2-3 अंडे की सफेदी और हरी पत्तेदार सब्जियां दें। अंडे की सफेदी में प्रोटीन होता है। इसके अलावा विटमिन सी की टैब्लेट लेनी जरूरी है। मेरी उम्र 40 वर्ष है। दो साल पहले मेरी स्पाइन सर्जरी हुई थी। मुझे पिछले कई सालों से पीरियड्स के 5-6 दिन बाद तेज पेट दर्द होता है, जो पेट के निचले हिस्से में दायींया बायींओर होता है। यह दर्द एक-डेढ दिन के बाद अपने आप ही ठीक हो जाता है। मैं जानना चाहती हूं कि ऐसा क्यों होता है? इसके अलावा कई बार मुझे दो पीरियड्स के बीच भी एकाएक हलकी स्पॉटिंग होती है, जो यूरिन के दबाव के साथ ही होती है। ऐसा आमतौर पर तब होता है, जब पीरियड्स खत्म हुए 5-6 दिन हो जाते हैं और पेट में भी दर्द होता है। क्या यह कोई गंभीर समस्या है? वैसे तो मैं फिजिकली ऐक्टिव हूं और नियमित रूप से टहलने जाती हूं। एक्सरसाइज् भी करती हूं। लेकिन मेरे घर में यूट्रस ट्यूमर का इतिहास रहा है। कहीं मुझे भी तो ऐसा नहींहोगा? मीनाक्षी, मेरठ पीरियड्स के बाद या 10-15 दिन पहले इस तरह के दर्द को मिड साइकल ओव्यूलेशन पेन कहते हैं। यह गंभीर समस्या नहींहै। आपको ब्लड प्रेशर या फिर माइग्रेन की समस्या नहीं है तो आप कोई भी ओरल कंट्रासेप्टिव पिल्स ले सकती हैं। आप हर साल गाइनी चेकअप, पेपस्मीयर जरूर कराएं। आपको स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास जाकर यह दिखाना चाहिए कि नीचे की तरफ यूट्रस में पॉलिप या मस्सा तो नहीं है। जरूरी नहीं है कि यह अल्ट्रासाउंड से ही नजर आए। इसे डॉक्टर इंटर्नल चेकअप के द्वारा देख कर भी बता सकती हैं। मेरी उम्र 17 वर्ष है। मेरी वजाइना के आसपास और थाइज पर लगातार दाद होता है। मैं इससे परेशान हो चुकी हूं। मेरी समस्या का उचित समाधान करें। अंजलि, बिजनौर आप डॉक्टर से संपर्क करके अपना टेस्ट कराएं कि आपको डायबिटीज या इंसुलिन रेजस्टेंस तो नहीं है। इसके लिए फास्टिंग ब्लड शुगर और इंसुलिन कराना पडेगा। इसके अलावा ग्लाइकोसेलेटेड हीमोग्लोबिन ए1 सी कराना पडेगा, जिससे पिछले तीन महीने का बॉडी का ब्लड शुगर रिकॉर्ड पता चलता है। इसके बाद ही उचित इलाज संभव होगा। मैं लगभग एक साल से कंट्रासेप्टिव पिल्स ले रही हूं। उसे लेने के बाद मुझे व्हाइट डिस्चार्ज होने लगा है लेकिन किसी प्रकार की जलन या खुजली नहींहोती है। मुझे क्या करना चाहिए? नैना सिंह, गाजियाबाद यह सामान्य बात है। अगर किसी प्रकार की जलन, दुर्र्गंध और खुजली नहींहै तो इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। पिल्स लेने के बाद ऐसा होना सामान्य लक्षण है। व्हाइट डिस्चार्ज बहुत ज्य़ादा हो तो एक बार डॉक्टर से चेकअप करा लें। मेरी उम्र 19 वर्ष है। मेरे स्तनों का विकास ठीक से नहींहो पाया, जिससे मेरा आत्मविश्वास कम होता जा रहा है। मैं कोई सर्जरी या मेडिसिन नहींलेना चाहती हूं। क्या एक्सरसाइज से इसका समाधान हो सकता है? सुलक्षणा, गुवाहाटी एक्सरसाइज से थोडा बहुत फर्क पड सकता है। आपको किसी फिजियोथेरेपिस्ट से पूछ कर पेक्टोरल मसल्स एक्सरसाइज करनी चाहिए। आप शायद दुबली हैं इसलिए आपके ब्रेस्ट का विकास भी नहीं हुआ। इसमें चिंता करने और परेशान होने की कोई बात नहीं है। समय के साथ इसमें बदलाव आता है। खासतौर पर जब शादी के बाद आपको संतानसुख मिलेगा, तब इनकी शेप अपने आप ठीक हो जाएगी। फिलहाल आप पैडेड ब्रा पहनें और खाने-पीने का खास खयाल रखें। खाने में प्रोटीनयुक्त डाइट लें। खूब सैलेड और फ्रूट्स लें। वजन बढेगा तो आपको अपने आप ही अपने शरीर में बदलाव महसूस होगा।