सखी का स्वास्थ्य

मेरी उम्र 26 वर्ष है। मेरे पीरियड्स अनियमित हो गए हैं। शुरू के दिनों में वजाइना, कमर और पेट के निचले हिस्से पर दर्द होता है। इधर दो-तीन माह में शारीरिक संबंध बनाने के बाद मेरी वजाइना में जलन और दर्द होता है। सफर के दौरान सिर चकराने लगता है। कभी-कभी उल्टी भी हो जाती है। मैं क्या करूं?

By Edited By: Publish:Mon, 03 Nov 2014 11:30 AM (IST) Updated:Mon, 03 Nov 2014 11:30 AM (IST)
सखी का स्वास्थ्य

मेरी उम्र 26 वर्ष है। मेरे पीरियड्स अनियमित हो गए हैं। शुरू के दिनों में वजाइना, कमर और पेट के निचले हिस्से पर दर्द होता है। इधर दो-तीन माह में शारीरिक संबंध बनाने के बाद मेरी वजाइना में जलन और दर्द होता है। सफर के दौरान सिर चकराने लगता है। कभी-कभी उल्टी भी हो जाती है। मैं क्या करूं?

एस. सिंह, कानपुर

आप ब्लड प्रेग्नेंसी टेस्ट कराएं। बीटा एचसीजी अल्ट्रासाउंड भी कराएं। पीरियड्स अनियमित होने का एक कारण हॉर्मोनल समस्या है। अपना थायरॉयड टेस्ट कराएं। अल्ट्रासाउंड पीरियड्स के चौथे-पांचवे दिन कराएं।

मेरी आयु 19 वर्ष है। पिछले तीन वर्षो से मेरा कद नहीं बढा है। मेरा कद 5 फुट 2 इंच है। मैंने ऊंचाई बढवाने के लिए हॉर्मोस के इंजेक्शन वाली थेरेपी भी करवाई थी। लेकिन कुछ भी फायदा नहीं हुआ। मैं ऑपरेशन से पैरों की हड्डी की लंबाई बढाना चाहती हूं। उचित सलाह दें?

आकांक्षा पात्रा, देहरादून

भारतीय स्त्रियों के लिए यह लंबाई औसत है। मेरी समझ में यह नहीं आ रहा कि आपने हॉर्मोस इंजेक्शन (एलाइजा ऑपरेशन) क्यूं करवाया? पैरों की हड्डियों की लंबाई बढाने के लिए ऑपरेशन कराने में लाखों का खर्च आएगा। साथ ही आपके पैरों में निशान पड जाएंगे। ऐसे ऑपरेशन के बाद भी तमाम दिक्कतें हो सकती हैं। आपको इस बात का भ्रम हो गया है कि आपकी लंबाई कम है, बल्कि औसत कद वाली हैं आप। इसलिए दिमाग से ऑपरेशन की बात निकाल दें, वही आपके हित में होगा।

मेरी उम्र 29 वर्ष है। मेरी एक चार साल की बेटी है। पिछले छह-सात माह से मुझे ल्यूकोरिया की शिकायत है। मेरे पीरियड्स भी अनियमित हैं। डिस्चार्ज में दुर्गध भी आती है। इन दिनों मेरा वजन भी काफी बढ गया है। इस कारण मैं तनाव में रहती हूं। मेरी समस्या का उचित समाधान करें?

पी.एस., चंडीगढ

पीरियड्स अनियमित होने और तेजी से वजन बढने का कारण हॉर्मोनल समस्या है। जिसे पॉलिसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम कहते हैं। इससे मोटापा बढता है और आगे चलकर डायबिटीज का खतरा भी रहता है। डिस्चार्ज से दुर्गध आने का कारण भी वजाइनल इन्फेक्शन हो सकता है। कभी-कभी थायरॉयड के कारण भी मोटापा तेजी से बढता है और पीरियड्स के दौरान क्लॉटिंग होती है या वे देर से होते हैं। आप स्त्री रोग विशेषज्ञ से तुरंत संपर्क करें और उचित सलाह लें। अगर डायबिटीज की शुरुआत है तो उसका इलाज कराएं। जैसा डॉक्टर कहें उसके अनुसार इलाज करें।

मैं एक विवाहिता हूं। पिछले चार महीने से महसूस कर रही हूं कि शारीरिक संबंध बनाने से मेरी वजाइना में दर्द होता है। साथ ही जलन और खुजली भी होती है। समझ नहीं आ रहा क्या करूं। आप ही मेरी समस्या का उचित समाधान बताएं?

वी. गुप्ता, गुडगांव

आपकी समस्या से लगता है कि आपको फंगल इन्फेक्शन हो गया है, जिसे कैंडीड कहते हैं। आप किसी कुशल स्त्री रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। फिलहाल आपको छह-सात दिन तक क्लोट्रिमोजॉल वजाइनल टेबलेट वजाइना के भीतर रखनी चाहिए। इसके अलावा डॉक्टर से संपर्क जरूर करें, ताकि इसका सही इलाज हो सके। जब तक यह समस्या पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती, तब तक संबंध बनाने से बचें तो बेहतर होगा।

मैं 36 वर्षीय विवाहिता हूं। शादी के दस साल हो चुके हैं। पिछले एक साल से मेरी वजाइना से पीले रंग का कुछ डिस्चार्ज होता है। इसमें काफी दुर्गध भी आती है। मैं बहुत परेशान हूं। मेरी समस्या का समाधान करें?

के.देवी, दिल्ली

यह डिस्चार्ज इन्फेक्शन के कारण हो सकता है। आपने यह नहीं बताया कि आपको उस स्थान पर खुजली तो नहीं होती। जांच से ही पता चल सकता है कि किस प्रकार का इन्फेक्शन है। अगर बदबूदार व्हाइट डिस्चार्ज है और खुजली नहीं है तो उसे बैक्टीरियल वैजिनॉसिस कहते हैं। इसका इलाज साधारण होता है। ऐसे में क्लिंजेन पैसिरेस गोलियां इस्तेमाल करनी होती हैं। यह गोलियां वजाइना में छह दिन तक रोजाना रात में रखनी होती हैं। इसे रखने पर उन दिनों डिस्चार्ज बढ जाता है, क्योंकि गोली पिघल कर बाहर निकलती है, इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। साथ ही एक खाने वाली गोली भी जरूरी है -ओरनी-ओ। यह रोजाना एक-एक गोली सुबह-शाम खानी होती है। इसके बाद भी समस्या दूर न हो तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

मैंने हाइमेन इंप्लांट के बारे में सुना है। मैं यह इंप्लांट करवाना चाहती हूं। यह किस प्रकार के डॉक्टर करते हैं और इसमें कुल कितना खर्च आता है?

एन. झा, नागपुर

इसको हाइमेन इंप्लांट नहीं, बल्कि हाइमेनो प्लास्टी कहते हैं। यह आमतौर पर काम नहीं करता। यह एक सर्जरी होती है, इसकी गारंटी नहीं होती कि यह कामयाब हो। इसे गाइनी ही कर सकती है। अगर आप दर्द सह सकती हों तो किसी अछी गाइनी सर्जन के पास जाएं। इसे कराने के बाद सप्ताह भर दर्द रहता है। इस सर्जरी को कराने के बाद भी पता चल सकता है कि शादी से पहले भी आपके किसी से शारीरिक संबंध बन चुके हैं।

अमेरिका यूनिवर्सिटी के डायबिटीज रिसर्च सेंटर के एक हालिया शोध में यह बात सामने आई है कि भोजन और खाद्य पदार्थों में मिलने वाले कुछ खास पोषक तत्व टाइप 2 डायबिटीज को कंट्रोल करने की क्षमता रखते हैं। जई अनाज, दही और दूध के उत्पाद, सब्जियां, अंगूर, सेब, जामुन और अखरोट डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं। शोधकर्ता प्रोफेसर ओसामा हैमडी की मानें तो कॉफी पीने से भी टाइप 2 डायबिटीज नियंत्रित होता है।

डॉ. उर्वशी प्रसाद झा

chat bot
आपका साथी