वेडिंग ट्रेंड्स का जलवा

हर वेडिंग सीज़न अपने साथ कई नए फैशन ट्रेंड्स की सौगात लेकर आता है। कभी चटख रंग ट्रेंड चार्ट पर राज करते हैं तो कभी सौम्य पेस्टल कलर्स अपना जलवा बिखेरते हैं। लेकिन यह ज़रूरी नहीं कि जो ट्रेंड दुलहनों के परिधानों में हिट हो, उसे दूल्हों के परिधानों में

By Babita kashyapEdited By: Publish:Tue, 25 Nov 2014 02:09 PM (IST) Updated:Tue, 25 Nov 2014 02:11 PM (IST)
वेडिंग ट्रेंड्स का जलवा

कलर्स

ग्रूम्स के नियॉन कलर्ड परिधान इस सीज़न के प्रमुख ट्रेंड्स में शामिल हैं।

रोहित बल

जहां पिछले सीज़न ब्राइट कलर के ब्राइडल वेयर्स चलन में थे वहीं इस सीज़न पेस्टल कलर के ब्राइडल वेयर्स का बोलबाला रहेगा।

जॉय मित्रा

एंब्रॉयडरी

ब्राइडल वेयर्स में गोटापत्ती वर्क सबसे ज्य़ादा नज़र आ रहा है।

रीना ढाका

कश्मीरी एंब्रॉयडरी वाले परिधान इस सीज़न यंग ग्रूम्स को बेहद पसंद आ रहे हैं।

रोहित बल

सिलुएट्सइस वेडिंग सीज़न फ्लोई और स्ट्रक्चर्ड सिलुएट्स के कॉम्बिनेशन वाले ग्रूम वेयर्स का चलन रहेगा।

अंजू मोदी

म्यूलेट सिलुएट्स का चलन महज़ वेस्टर्न परिधानों तक ही सीमित नहीं रहा। दुलहन के परिधानों में भी इनका भरपूर इस्तेमाल हो रहा है।

गौरव गुप्ता

प्रिंट्स

आजकल दूल्हों को एब्स्ट्रैक्ट प्रिंट्स वाले परिधान भा रहे हैं। इन्हें कॉकटेल पार्टी, रिंग सेरेमनी जैसे अवसरों पर पहना जा सकता है।

देव आर नील

ब्राइडल वेयर्स में गुजराती और राजस्थानी जैसे क्षेत्रीय प्रिंट्स का$फी पसंद किए जा रहे हंै।

अंजू मोदी

ब्राइडल वेयर्स में नेट जैसे शीयर फैब्रिक्स का बोलबाला रहेगा।

मोनिशा जयसिंह

बनारसी सिल्क इस सीज़न ग्रूम्स के परिधानों का सबसे पसंदीदा फैब्रिक बन कर उभरा है।

रोहित बल

chat bot
आपका साथी