शोख शिबोरी

जापान की डाइंग तकनीक शिबोरी इस सीज़न का सबसे बड़ा ट्रेंड बनकर उभरी है। इस तकनीक से तैयार परिधान जहां बेहद नैसर्गिक नज़र आते हैं, वहीं कंटेंपरेरी भी होते हैं। इस ट्रेंड के बारे में बता रही हैं सखी।

By Edited By: Publish:Fri, 29 May 2015 12:19 AM (IST) Updated:Fri, 29 May 2015 12:19 AM (IST)
शोख शिबोरी

जापान की डाइंग तकनीक शिबोरी इस सीजन का सबसे बडा ट्रेंड बनकर उभरी है। इस तकनीक से तैयार परिधान जहां बेहद नैसर्गिक नजर आते हैं, वहीं कंटेंपरेरी भी होते हैं। इस ट्रेंड के बारे में बता रही हैं सखी।

तल्ख गर्मी से झुलसते माहौल में ठंडे पानी के छींटे। कुछ ऐसी ही ताजगी है विशेष जापानी तकनीक शिबोरी से तैयार प्रिंट्स में। इस तरह के प्रिंट्स वाले परिधान आजकल फैशनप्रेमियों को ख्ाूब लुभा रहे हैं। ऑर्गेनिक लुक वाले इन परिधानों में फ्यूजन और बोहेमियन फील होता है। अस्सी के दशक में जापान में शिबोरी डाइंग की 50 से अधिक िकस्में प्रचलित थीं। भारत में भी इक्कत और बांधनी जैसी डाइ करने की तकनीकों का प्रचलन रहा है, पर अपने कंटेंपरेरी लुक के कारण इन दिनों शिबोरी डाइ तकनीक वाले परिधान सबसे ज्य़ादा पसंद किए जा रहे हैं। विशेष रूप से इंडिगो कलर के शिबोरी प्रिंट्स वाले वेस्टर्न और फ्यूजन वेयर्स। आइए नजर डालते हैं इस चलन पर।

यूं करें कंबाइन...

- ऑफिस : शिबोरी प्रिंट्स वाली क्लासिक बटन डाउन शर्ट के साथ ट्राउजर

- बीच वेकेशन : शिबोरी पिं्रट्स वाले फ्लोई ब्लाउज के साथ लिनेन शॉट्र्स और फ्लिप-फ्लॉप्स

- कॉकटेल पार्टी : शिबोरी प्रिंट्स वाली मैक्सी ड्रेस के साथ मटैलिक एक्सेसरीज और फैंसी फ्लैट्स

- रोमैंटिक डेट : शिबोरी प्रिंट्स वाली शिफ्ट ड्रेस

- बुक लॉन्च इवेंट : शिबोरी प्रिंट्स वाली कुलॉट्स के साथ सॉलिड कलर्ड कैजुअल टॉप

एक्सेसरीज

- पतली रिम वाले विंटेज सनग्लासेज

- टैसल्स वाला ब्राइट कलर्ड क्रॉस बॉडी बैग

- ब्राइट कलर्ड फ्लिप-फ्लॉप्स

- कोल्हापुरी चप्पल्स

- हेडबैंड्स

ख्ाास टिप्स

- शिबोरी प्रिंट्स वाले क्रॉप्ड टॉप, शीयर टॉप और स्लिट वाली मैक्सी स्कट्र्स इन दिनों चलन में हैं। इन्हें अपने वॉर्डरोब में शामिल करें।

- हॉरीजॉन्टल शिबोरी प्रिंट्स वाले परिधानों का चयन करें।

- ऑलओवर शिबोरी प्रिंट्स वाले जंपसूट और मैक्सी ड्रेस जैसे परिधान इस सीजन के लिए एकदम उपयुक्त हैं।

chat bot
आपका साथी