एथनिक लुक पर खास हो फुटवेयर

फुटवेयर भी एथनिक लुक का एक बड़ा हिस्सा है, जिसके बिना यह लुक अधूरा है।

By Edited By: Publish:Tue, 21 Mar 2017 03:46 PM (IST) Updated:Tue, 21 Mar 2017 03:46 PM (IST)
एथनिक लुक पर खास हो फुटवेयर

इंडियन वेयर के साथ कैसी एक्सेसरीज कैरी करनी हैं, कैसा हेयरस्टाइल बनाना है और कैसा मेकअप करना है, यह तो सब तय कर लेते हैं लेकिन किसी का ध्यान फुटवेयर पर नहीं जाता। फुटवेयर भी एथनिक लुक का एक बडा हिस्सा है, जिसके बिना यह लुक अधूरा है।

शादी हो या फैमिली गेट टुगेदर, इंडियन वेयर हमेशा ही एक अच्छा ऑप्शन होता है लेकिन अकसर समझ नहीं आता कि इनके साथ कैसे फुटवेयर पहने जाएं, जो ड्रेस की खूबसूरती में चार-चांद लगा दें। सखी सुझाव दे रही है ऐसे स्टाइलिश फुटवेयर्स का, जिन्हें एथनिक वेयर के साथ पहना जा सकता है।

बैलेरीना जरूरी नहीं है कि इंडियन वेयर के साथ हील्स ही पहनें। फ्लैट्स भी इंडियन वेयर के साथ शानदार लगते हैं। इसके लिए स्टाइलिश बैलेरीना ट्राई करें।

कोल्हापुरी कोल्हापुरी चप्पल हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। इसे इंडियन वेयर के साथ आराम से कैरी किया जा सकता है। अगर कुछ हेवी पहन रही हैं तो कोल्हापुरी भी हेवी कैरी करें।

जूतियां अगर लहंगा स्कर्ट पहनने वाली हैं तो उसके साथ जूतियां पहनें। जूतियां पैरों को कंफर्ट तो देती ही हैं, ये ड्रेस के साथ भी खूब जंचती हैं।

स्टिलेटोस अगर आपको लगता है कि स्टिलेटोस सिर्फ वेस्टर्न वेयर के साथ ही अच्छे लगते हैं तो एक बार और सोच लीजिए। स्टिलेटोस को एथनिक वेयर के साथ भी पहन सकती हैं और साडी के साथ तो ये बेहद खूबसूरत लगते हैं।

वेजेस वेजेस किसी के भी लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इन्हें सूट या साडी किसी के साथ भी पहन सकती हैं।

chat bot
आपका साथी