थ्रीडी नेल आर्ट

अगर आपको नेल पेंट लगाने का शौक है तो फिर थ्रीडी नेल आर्ट ट्राई करना न भूलें। रंग-बिरंगे रंगों से इसमें बहुत सारे एक्सपेरिमेंट्स किए जा सकते हैं। जानें, क्या है नया इस सीज़न।

By Edited By: Publish:Tue, 29 Mar 2016 03:37 PM (IST) Updated:Tue, 29 Mar 2016 03:37 PM (IST)
थ्रीडी नेल आर्ट

अगर आपको नेल पेंट लगाने का शौक है तो फिर थ्रीडी नेल आर्ट ट्राई करना न भूलें। रंग-बिरंगे रंगों से इसमें बहुत सारे एक्सपेरिमेंट्स किए जा सकते हैं। जानें, क्या है नया इस सीजन।

इस गर्मी में कूल या फंकी लुक पाने के लिए अपने फ्लोरल आउटफिट्स से मैच करते हुए नेल आर्ट को ट्राई करें। इसके लिए अपने आसपास के लेटेस्ट नेल ट्रेंड को जरूर देखें। नेल्स पर रंगीन कलर्स से पेंट करना आपको बोल्ड फील देगा। इसके पैटन्र्स में थोडा सा एक्सपेरिमेंट कर आप सभी का ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं।

थ्रीडी इफेक्ट्स

थ्रीडी नेल आर्ट नाखूनों पर की जाने वाली त्रिआयामी कला है। इसका इस्तेमाल न सिर्फ नैचरल बल्कि आर्टिफिशियल तरीके से भी किया जाता है। इसमें एक्रिलिक का इस्तेमाल होता है। एक्रिलिक एक तरह का पोलीमर पाउडर है, जिसे मोनोमर लिक्विड के साथ मिलाकर कई तरह के डिजाइन बनाए जाते हैं। हवा के संपर्क में आते ही ये ठोस रूप ले लेते हैं। एक्रिलिक्स की मदद से तैयार किए जाने वाले थ्रीडी आर्ट डिजाइन के ढेर सारे मोल्ड उपलब्ध हैं। मोल्डेड एक्रिलिक डिजाइन जैसे-फूल, धनुष, दिल आदि पर स्फटिक, फीमो केन्स, सूखे फूल, थ्रीडी नेल स्टिकर्स, ग्लू से नॉन एक्रिलिक थ्रीडी नेल आर्ट बनाया जा सकता है।

क्यों जरूरी है नेल आर्ट

एक्सपर्ट के अनुसार, आर्टिफिशियल नेल्स के इस्तेमाल की मुख्य वजह यह है कि कहीं कुछ गलत हो जाने की स्थिति में आप आसानी से इन नाखूनों को हटा सकती हैं, जबकि अपनी उंगलियों के मामले मेेंऐसा संभव नहीं होगा। अगर आप कई डिजाइनों की एक साथ खिचडी बनाती हैं, तो आपके पास कृत्रिम नाखूनों को निकाल फेंकने का विकल्प होता है। लेकिन नैचरल में कोई विकल्प नहीं रह जाता।

थ्रीडी नेल आर्ट स्टेप्स

पहले स्टेप में थ्रीडी नेल आर्ट बनाने के लिए आर्टिफिशियल नाखून लें।

अब उन पर मोल्ड यानी सांचे के रूप में एक्रिलिक लगाएं।

अब नकली नाखूनों को गोंद की मदद से अपने नेल्स पर अच्छी तरह चिपकाएं।

इन पर कोई भी डिजाइंस जैसे फ्लॉवर्स, स्टार्स, लीफ, पर्ल आदि से कई तरह की आकृतियों का इस्तेमाल कर अपने नेल्स से शानदार लुक पाएं।

गीतांजलि

(मेकअप आर्टिस्ट एंड नेल एक्सपर्ट पूजा गोयल से बातचीत पर आधारित)

chat bot
आपका साथी