Rajasthan Coronavirus : राजस्थान में 2045 नए पॉजीटिव केस आए सामने, 14 की मौत, सीएम गहलोत ने किया संवाद

राजस्थान में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को 2045 पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं 14 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में अब तक 1 लाख 26 हजार 775 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। मृतकों की कुल संख्या 1426 हो गई। एक्टिव केस 19355 है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 10:45 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 10:45 PM (IST)
Rajasthan Coronavirus : राजस्थान में 2045 नए पॉजीटिव केस आए सामने, 14 की मौत, सीएम गहलोत ने किया संवाद
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।

जागरण संवाददाता, जयपुर : राजस्थान में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को 2045 पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं 14 लोगों की मौत हुई। प्रदेश में अब तक 1 लाख 26 हजार 775 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। मृतकों की कुल संख्या 1426 हो गई। एक्टिव केस 19,355 है। उधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राजनीतिक दलों के नेताओं, वरिष्ठ चिकित्सकों, धर्मगुरूओं व स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया। 

लोगों का जीवन और आजीविका बचाने के लिए एकजुट

गहलोत ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण काफी हद तक काबू में रखने में सफलता मिली है। मृत्युदर भी न्यूनतम रही है। उन्होंने कहा कि लोगों का जीवन और आजीविका बचाने के लिए पूरा प्रदेश एकजुट है। 

आजीविका चलाने वालों के सामने संकट खड़ा हो गया

उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों ने पिछले दिनों दो दिन का लॉकडाउन लगाया था, लेकिन भारत सरकार का कहना है कि यह कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए काफी नहीं है। पहले लंबा लॉकडाउन लगाने से रोजमर्रा के काम कर आजीविका चलाने वालों के सामने संकट खड़ा हो गया था। 

पर्याप्त ऑक्सीजन, बेड, वेंटीलेटर व संसाधन उपलब्ध हैं

संक्रमण रोकने के लिए प्रदेश के 11 जिलों में धारा-144 लागू की गई है। इस मौके पर चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन, बेड, वेंटीलेटर व अन्य संसाधन उपलब्ध है। प्रदेश में टेस्टिंग क्षमता 51 हजार प्रतिदिन हो गई है।

chat bot
आपका साथी