ठंड में कंपकंपाते लोगों को देर रात कम्बल बांट रहीं प्रियंका, जिससे ठंड के चलते ना हो किसी की मौत

संस्था द्वारा कम्बल बांटने के साथ ही वृद्धों को रेन बसेरा में पहुंचाने का काम भी किया जा रहा है, जिससे कि ठंड के चलते किसी की मौत ना हो।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Tue, 01 Jan 2019 12:38 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jan 2019 12:38 PM (IST)
ठंड में कंपकंपाते लोगों को देर रात कम्बल बांट रहीं प्रियंका, जिससे ठंड के चलते ना हो किसी की मौत
ठंड में कंपकंपाते लोगों को देर रात कम्बल बांट रहीं प्रियंका, जिससे ठंड के चलते ना हो किसी की मौत

उदयपुर, जेएनएन। लेकसिटी में ठंड ने दस साल का रिकार्ड टूट गया और पारा लगातार गिरता जा रहा है, वही सर्दी में ठिठुरते लोगों को ठंड से निजात दिलाने के लिए मदद के हाथ भी आगे बढऩे लगे हैं। सर्दी में कंपकंपाते लोगों को

गर्मजोशी के साथ मदद करते हुए स्वतंत्रता सेनानी वीपी सिंह संस्थान ने कंबल बांटने का काम शुरू किया है। जिसको लेकर संस्था की प्रियंकापाल सिंह हर रोज देर रात शहर के बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, फुटपाथ और चौराहों पर ऐसे लोगों को कंबल बांट रही है, जो सर्दी में ठिठुरने को मजबूर हैं।

प्रियंकापाल ने कहना है कि ठंड से लोगों को बचाव के लिए संस्थान ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटने का अभियान शुरू किया है। जिसके चलते संस्था के सदस्य रोज रात को शहर में जरूरतमंदों को कंबल बांटते हैं। अभी तक 100 से ज्यादा लोगों को कंबल बांटे जा चुके हैं। कई दानदाताओं से भी कंबल प्राप्त हुए हैं, कई लोगों ने स्वेटर भी दिए हैं।

यह अभियान इस पूरी सर्दी तक चलता रहेगा। संस्था को जहां भी लगेगा कि किसी जरूरतमंद को इसकी जरूरत है तो संस्था के प्रतिनिधि वहां पहुंचकर उन लोगों तक राहत पहुंचाएंगे। संस्था द्वारा कम्बल बांटने के साथ ही वृद्धों को रेन बसेरा में पहुंचाने का काम भी किया जा रहा है, जिससे कि ठंड के चलते किसी की मौत ना हो। 

chat bot
आपका साथी