Rajasthan: शादी से मना करने पर विधवा की जीभ और नाक काटी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

जैसलमेर जिले के जगीरो की ढ़ाणी निवासी विधवा महिला के दुबारा शादी करने से इन्कार करने पर उसकी नाक और जीभ काट दी गई। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और फिर जोधपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 01:21 PM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 02:31 PM (IST)
Rajasthan: शादी से मना करने पर विधवा की जीभ और नाक काटी, मुख्य आरोपित गिरफ्तार
गुस्‍साए ससुराल वालों ने महिला की नाक और जीभ को काट दिया ।

जयपुर, जागरण संवाददाता।  राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जैसलमेर जिले के जगीरो की ढ़ाणी निवासी विधवा महिला के दुबारा शादी करने से इन्कार करने पर उसकी नाक और जीभ काट दी गई। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और फिर जोधपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य नामजद आरोपितों की तलाश की जा रही है । वे फिलहाल फरार है। पीड़ित महिला के भाई ने उस संबंध में सांकड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार यहां एक विधवा पर उसके ससुराल पक्ष के लोग अपने ही एक रिश्तेदार से शादी करने को लेकर लंबे समय से दबाव डाल रहे थे। लेकिन महिला इसके लिए राजी नहीं हो रही थी। आरोप है कि इससे गुस्‍साए ससुराल वालों ने मंगलवार को महिला की नाक और जीभ को काट दिया । पुलिस थाना अधिकारी कांता सिंह ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपित जानू खान को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता के भाई बसीर खान की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी बहन की शादी 6 साल पहले कोजे खान के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद कोजे खान ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग ससुराल के अन्य व्यक्ति के साथ शादी के लिए उस पर दबाव डाल रहे थे, लेकिन उसकी बहन इसके लिये मना कर दिया। आरोप है कि मंगलवार को दोपहर बाद जानू खान, इकबाल खान, दुले खान, हासम खान, पत्नी हासम खान, फारूक खान, आम्बे खान, लाडू खान, मनु खान, अनवर खान, सलीम खान, नेमते खान और नेवे खान आदि दो बाइक और 1 ट्रैक्टर में सवार होकर महिला के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ि‍ता पर जानलेवा हमला कर दिया। बाद में धारदार हथियार से उसकी नाक और जीभ काट दी। हमलावरों ने उसका दाहिना हाथ भी तोड़ दिया। इस दौरान वहां मौजूद बिस्मिल्लाह ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़िता व बिस्मिल्लाह को तत्काल सांकड़ा अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। 

chat bot
आपका साथी