स्कूलों में अब बच्चे पढ़ेंगे गीता का पाठ, गाय की महिमा

राजस्थान के स्कूलों में अब बच्चे गीता का ज्ञान और गाय की महिमा पढ़ेंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार ने काफी बदलाव के साथ आखिरकार स्कूली पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है। किताबों का वितरण एक सप्ताह में स्कूलों में शुरू हो जाएगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Tue, 10 May 2016 04:09 AM (IST) Updated:Tue, 10 May 2016 04:14 AM (IST)
स्कूलों में अब बच्चे पढ़ेंगे गीता का पाठ, गाय की महिमा

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान के स्कूलों में अब बच्चे गीता का ज्ञान और गाय की महिमा पढ़ेंगे। प्रदेश की भाजपा सरकार ने काफी बदलाव के साथ आखिरकार स्कूली पाठ्यक्रम तैयार कर लिया है। किताबों का वितरण एक सप्ताह में स्कूलों में शुरू हो जाएगा। किताबों में 'प्रताप महान ' और 'चाणक्य द ग्रेट ' के अलावा सरकार पटेल पर भी नया चैप्टर लाया गया है। पहली से आठवीं तक के किताबों में बदलाव के लिए राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार ने सत्ता में आते ही कमेटी गठित कर दी, जिसकी देखरेख में सिलेबस तैयार हुआ है और किताबें छपी है।

राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी के मुताबिक, अकबर महान की जगह 'महान महाराणा प्रताप ' और 'चाणक्य द ग्रेट ' जैसे चैप्टर लागू किए गए हैं।

आठवीं की संस्कृत की किताबों में 'धेनु महिला ' नाम से गाय पर विशेष रुप से नया चैप्टर शुरू किया गया है। इसमें गाय का महत्व बताया गया है। गाय से इंसान को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। चैप्टर में ये बताया गया है। इसके साथ ही इसी किताब में 'गीताअमृतम ' पाठ में भगवत गीता के बारे में बताया गया और उसके 10 श्लोक दिए गए हैं।

छठी की अंग्रेजी की किताब में महाराणा प्रताप पर पाठ देते हुए उन्हें 'ग्रेट किंग ऑफ मेवाड़ ' बताया गया है। इसमें बताया गया है कि किस तरह से पराक्रमी महाराणा ने मुगलों की सेना बिखेर दी थी। आठवीं कक्षा के इतिहास में अब तक पहला पाठ यूरोप के इतिहास से जुड़ा था, जिसके स्थान पर राजस्थान की वीरांगना हाड़ा रानी के ऊपर पाठ 'द ब्रेव लैडी ऑफ राजस्थान ' और 'चाणक्य द ग्रेट ' का पाठ शुरू किया गया है।

आठवीं की इतिहास की किताब में पहली बार सरदार पटेल की आजादी के आंदोलन में योगदान का सचित्र जानकारी दी गई है। वहीं पांचवी की हिंदी की किताब में भी 'दृढ़ निश्चयी सरदार ' के नाम से पटेल पर चैप्टर जोड़ा गया है। स्वच्छता अभियान को भी पाठ्यक्रमों में खास जगह दी गई है। छठी की किताब में स्वच्छ भारत मिशन का लोगो देकर 'क्लीन इंडिया आवर रूल ' चैप्टर जोड़ा गया हैं। संस्कृत कि किताब 'स्वच्छता भारत ' में लिखा है कि यह हमारे प्रधानमंत्री का चमत्कार है कि हर कोई स्वच्छता अभियान में लगा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के नए पाठ्यक्रम में छठी से आठवीं कक्षा तक की इतिहास की सभी किताबों से नेहरु का नाम हटाए जाने को लेकर भी कांगे्रस पिछले कई दिनों से सरकार की खींचाई कर रही है। वहीं शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी का कहना है कि किताबों में सभी को महत्व मिला किसी को कम किसी को अधिक।

chat bot
आपका साथी