Night Curfew: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जोधपुर में लगा नाइट कर्फ्यू

Night Curfew कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जोधपुर जिला प्रशासन ने रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। डीएम ने बताया कि रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Tue, 06 Apr 2021 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 06 Apr 2021 04:54 PM (IST)
Night Curfew: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जोधपुर में लगा नाइट कर्फ्यू
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते जोधपुर में लगा नाइट कर्फ्यू। फाइल फोटो

जोधपुर, एएनआइ। Night Curfew: राजस्थान में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जोधपुर जिला प्रशासन ने रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगा दिया है। डीएम ने बताया कि रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक रात्रि कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। कोरोना की दूसरी लहर बहुत खतरनाक है। कुछ राज्यों में स्थिति बहुत भयावह है। इस बीच, राजस्थान में कोरोना संक्रमण खतरानाक स्थिति में पहुंच गया है। यहां पिछले दो माह की तुलना में अप्रैल में संक्रमण की रफ्तार करीब 1.50 फीसद बढ़ी है। संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए सरकार ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर निगाह रखने के लिए पुलिस व स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमों का गठन किया है।

सरकार ने तय किया कि अब यदि किसी संक्रमित ने होम क्वारंटीन के नियम तोड़े तो उसे सरकारी सेंटर्स में शिफ्ट कर दिया जाएगा। चिकित्सा विभाग के अनुसार, अब तक प्रदेश में 1.13 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है। एक सप्ताह बाद सरकार ने प्रतिदिन 7 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है । पुलिस ने कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 12 लाख 29 हजार लोगों के चालान किए हैं। इनमें सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने मिसाइल पर तीन लाख 76 हजार, बिना मास्क पहले लोगों को सामान बेचने वाले दुकानदारों पर 15 हजार 27, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ आठ लाख 31 हजार 100 चालान किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, शराब का सेवन करने, क्वाारंटीन के तय नियमों का सही पालन नहीं करने पर तीन हजार 926 मामले दर्ज कर 10 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। निषेधाज्ञा तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 18 लाख 45 हजार 58 वाहनों का चालान किया गया है। वहीं, दो लाख से ज्यादा वाहन जब्त किए गए। इन लोगों से 36 करोड़ 15 लाख का जुर्माना वसूलला गया है। इसी तरह सोशल मीडिया का दुरुपयोग करने पर 272 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

chat bot
आपका साथी