Rajasthan: ब्यावर से नरेश, नसीराबाद से शारदा व पुष्कर से कमल पाठक विजयी

Rajasthan Local Body Chairman Election Result 2019. नसीराबाद नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की अनिता मित्तल तथा कांग्रेस की शारदा मित्तलवाल को 10-10 मत मिले।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Tue, 26 Nov 2019 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 06:55 PM (IST)
Rajasthan: ब्यावर से नरेश, नसीराबाद से शारदा व पुष्कर से कमल पाठक विजयी
Rajasthan: ब्यावर से नरेश, नसीराबाद से शारदा व पुष्कर से कमल पाठक विजयी

अजमेर, जेएनएन। Rajasthan Local Body Chairman Election Result 2019. जिले में नगरीय निकायों के प्रमुख पद के लिए मंगलवार को मतदान और मतगणना हुई। इसमें ब्यावर नगर परिषद अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी के नरेश कुमार, नसीराबाद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए इंडियन नेशनल कांग्रेस की शारदा मित्तलवाल तथा पुष्कर नगर पालिका के अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी के कमल किशोर विजयी घोषित किए गए।

जिला निर्वाचन अधिकारी विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि ब्यावर नगर परिष्द अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नरेश कुमार को 40 तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस के गोविंद पंडित को 20 मत प्राप्त हुए। नसीराबाद नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अनिता मित्तल तथा इंडियन नेशनल कांग्रेस की शारदा मित्तलवाल को 10-10 मत प्राप्त हुए। लॉटरी का परिणाम इंडियन नेशनल कांग्रेस की शारदा मित्तलवाल के पक्ष में रहा। इसी प्रकार पुष्कर विधानसभा अध्यक्ष के लिए भारतीय जनता पार्टी के कमल किशोर को 13 तथा निर्दलीय रविकान्त पाराशर को 12 मत प्राप्त हुए। पुष्कर में फिर से भाजपा का बोर्ड बन गया।

सुबह 10:00 बजे से मतदान की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू की गई।10 बजे कांग्रेस के पार्षदों ने अपना मतदान किया इसके बाद 11:15 बजे भाजपा के सभी पार्षदों सहित एक निर्दलीय कैलाश श्रष्टि के साथ मतदान किया, वहीं रवि बाबा ने सबसे अंत में  12:45 बजे मतदान किया। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। 1:30 बजे मतगणना के बाद चुनाव नतीजे की घोषणा हुई। कमल पाठक की जीत से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।इसके बाद होली का चौक में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसे पुलिस को रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कमल पाठक को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया। जुलूस निकालने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया और बड़ी मुश्किल से कमल पाठक को गाड़ी पर बैठा कर रवाना किया।

भाजपा में इस बार क्रॉस वोटिंग हुई, जिसको लेकर विधायक सुरेश सिंह रावत ने कहा कि जिसने भी क्रॉस वोटिंग की उसके खिलाफ पार्टी स्तर पर कार्रवाई की जाएगी भाजपा के 13 व एक निर्दलीय साथ होने के साथ ही 14 पार्षद थे उसके बावजूद भी भाजपा को सिर्फ 13 ही वोट मिले इसका मतलब एक वोट क्रॉस हुआ। रवि बाबा को 12 वोट हासिल हुए सुरेश सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार ने इन 7 दिनों में हमारे पार्षदों को काफी डराया धमकाया नोटिस दिए लेकिन उनकी एक नहीं चली और हमारे पार्षदों ने एकजुट होकर मतदान किया और पुनः भाजपा का बोर्ड बनाया ।

पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीतने के बाद कमल पाठक ने कहा कि यह जीत पुष्कर वासियों की है और यह सरकार उनकी नहीं पुष्कर वासियों की सरकार है । उन्होंने इस जीत का श्रेय समस्त पुष्कर वासियों को दिया। पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव अब होगा देखना होगा कि कांग्रेस पालिका उपाध्यक्ष में अपना उम्मीदवार उतारती या नहीं। 

यह भी पढ़ेंः अरुण टांक बने उदयपुर के महापौर

chat bot
आपका साथी