Rajasthan: श्रीगंगानगर में शराब के नशे में वृद्धा से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Misbehavior With Old Woman In Rajasthan. श्रीगंगानगर में शराब के नशे में वृद्धा से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Publish:Sun, 26 Jan 2020 11:54 AM (IST) Updated:Sun, 26 Jan 2020 02:37 PM (IST)
Rajasthan: श्रीगंगानगर में शराब के नशे में वृद्धा से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
Rajasthan: श्रीगंगानगर में शराब के नशे में वृद्धा से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

जयपुर, जागरण संवाददाता। Misbehavior With Old Woman In Rajasthan. राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के पतली गांव में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ दो युवकों द्वारा मारपीट कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस में इस संबंध में दर्ज हुई रिपोर्ट के अनुसार बुर्जुग महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने शराब के नशे में पहले तो मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। मारपीट में महिला के काफी चोटें आई है। सादलुशहर के सरकारी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गत शुक्रवार को महिला घर में अकेली थी और उसका बेटा बाहर गया हुआ था। घर में बुजुर्ग के अकेलेपन का फायदा उठाते हुए दो युवकों ने शराब के नशे में पहले तो बुजुर्ग महिला से मारपीट की और बाद में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। देर रात को जब पीड़िता का बेटा घर लौटा, तब उसे घटना का पता चला।

वहीं, पीड़िता के बेटे ने स्थानीय स्तर पर ही बुजुर्ग महिला का प्राथमिक उपचार करवाया। इसके बाद उसे सादुलशहर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। इधर, सूचना पर सादुलशहर थाना पुलिस ने पीड़िता के बेटे की रिपोर्ट के आधार पर दोनों युवक दलेर सिंह और मीमा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

बजरी माफिया ने पुलिस इंसपेक्टर पर हमला किया

राजस्थान में धौलपुर जिले के सैपऊ में शनिवार को बजरी का स्टॉक देखने गए पुलिस इंसपेक्टर राजेश सिंह पर बजरी माफियाओं ने लाठी और सरियों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने माफियाओं से चंगुल से राजेश सिंह को छुडवाकर उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया और फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सैपऊ पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची, तब तक इंस्पेक्टर पर हमला करने वाले लोग फरार हो चुके थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी