Farmers Protest : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान कर्जमाफी को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा

Farmers Protest अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उद्योगपतियों की तरह किसानों के कर्ज भी माफ करने की मांग की है। पत्र में गहलोत ने कहा कि उद्योगपतियों के 7.95 लाख करोड़ रुपए के कर्ज राइट ऑफ किए गए हैं।

By Preeti jhaEdited By: Publish:Wed, 30 Dec 2020 09:36 AM (IST) Updated:Wed, 30 Dec 2020 09:36 AM (IST)
Farmers Protest : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान कर्जमाफी को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान कर्जमाफी को लेकर पीएम को पत्र लिखा

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उद्योगपतियों की तरह किसानों के कर्ज भी माफ करने की मांग की है। पत्र में गहलोत ने कहा कि उद्योगपतियों के 7.95 लाख करोड़ रुपए के कर्ज राइट ऑफ किए गए हैं। ऐसे में किसानों के कर्ज माफ करने में क्या मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि किसानों के राष्ट्रीकृत, वाणिज्यक और भूमि विकास बैंकों के बकाया कर्ज माफ किए जाए। राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद करीब 20.56 लाख किसानों के कर्ज माफ किए हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उद्योगपतियों की तरह किसानों के कर्ज भी माफ करने की मांग की है। पत्र में गहलोत ने कहा कि उद्योगपतियों के 7.95 लाख करोड़ रुपए के कर्ज राइट ऑफ किए गए हैं। ऐसे में किसानों के कर्ज माफ करने में क्या मुश्किल है।गहलोत ने कहा कि मुझे पीएम को याद दिलाना पड़ रहा है कि जब उन्होंने मध्यप्रदेश में आयोजित किसान सम्मेलन में कहा था कि राजस्थान के किसान कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं है वास्तविकता दूसरी है। ऐसा राजस्थान में कोई किसान नहीं है जिसका राज्य सरकार ने सहकारी बैंकों का कर्ज माफ नहीं किया हो। अब केवल वे ही किसान कर्ज माफी का इंतजार कर रहे हैं जिन्होंने राष्ट्रीयकृत, वाणिजयक व भूमि विकास बैंकों से लोन ले रखा है । ये बैंक केंद्र सरकार के अधीन आते हैं और केवल वह ही इनका कर्ज माफ कर सकती है।

उन्होंने अपने पत्र में यूपीए सरकार की कर्ज माफी की चर्चा करते हुए लिखा कि उस समय 72 हजार करोड़ के कर्ज देशभर के किसानों के माफ किए गए थे।

chat bot
आपका साथी