नशे में गाड़ी चला रहे वकील ने तीन को कुचला, एक की मौत

मानसरोवर इलाके में तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे वकील उदय शर्मा ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 03:47 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 03:50 AM (IST)
नशे में गाड़ी चला रहे वकील ने तीन को कुचला, एक की मौत

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। महज एक महीने में ही जयपुर में हिट एंड रन का दूसरा मामला शनिवार देर रात सामने आया है। जयपुर के मानसरोवर इलाके में तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे वकील उदय शर्मा ने फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

आरोपी दोस्त की पार्टी से शराब पीकर लौट रहा था। अपने किए पर पछतावा करने की बजाय वह थाने में पुलिस के सामने भी रोब दिखा रहा था। आरोपी ने अत्यधिक मात्रा में शराब पी रखी थी।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात दो बजे वकील उदय शर्मा विजय पथ मानसरोवर स्थित अपने दोस्त के घर शराब पार्टी से सिविल लाईंस सूरज नगर स्थित अपने घर लौट रहा था। तेज गति से चल रही कार पर वह नियंत्रण खो बैठा हो फुटपाथ पर सो रहे तीन मजदूरों पर चढ़ाकर तेज गति से भागने लगा। हालांकि पुलिस ने कार सवार को नाकेबंदी कर पकड़ लिया और मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर्स ने 22 वर्षीय राजेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। आरोपी उदय को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 28 वर्षीय कमलेश और 30 वर्षीय पप्पू का इलाज चल रहा है।

chat bot
आपका साथी