Rajasthan: यादव वोट बैंक को साधने का सीएम गहलोत का नया दांव, राजस्थान में बनेगा श्रीकृष्ण बोर्ड

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मतदाताओं को साधने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। गहलोत ने अब कृष्ण भक्तों एवं यादव वोट बैंक को साधने के लिए श्रीकृष्ण बोर्ड के गठन का निर्णय लिया है। इस बोर्ड में अध्यक्ष को राज्यमंत्री स्तर का दर्जा दिया जाएगा। सीएम ने अधिकारियों को बोर्ड के गठन को लेकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 26 Jun 2023 08:27 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jun 2023 08:27 PM (IST)
Rajasthan: यादव वोट बैंक को साधने का सीएम गहलोत का नया दांव, राजस्थान में बनेगा श्रीकृष्ण बोर्ड
राजस्थान में बनेगा श्रीकृष्ण बोर्ड: सीएम गहलोत। फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मतदाताओं को साधने का कोई अवसर नहीं छोड़ रहे हैं। गहलोत ने अब कृष्ण भक्तों एवं यादव वोट बैंक को साधने के लिए श्रीकृष्ण बोर्ड के गठन का निर्णय लिया है। इस बोर्ड में अध्यक्ष को राज्यमंत्री स्तर का दर्जा दिया जाएगा। साथ ही सदस्यों की नियुक्ति होगी। हालांकि अब तक सदस्यों की संख्या तय नहीं हुई है।

बोर्ड के लिए कोष होगा तय

सीएम ने अधिकारियों को बोर्ड के गठन को लेकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह बोर्ड प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े धार्मिक स्थलों में विकास कार्य करवाने के साथ ही निरंतर कार्यक्रम आयोजित करेगा। नाथद्वारा स्थित प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थल श्रीनाथ जी मंदिर, जयपुर के गोविंद देव मंदिर, चित्तोड़गढ़ में स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल सांवलिया जी और बृज चौरासी कोष परिक्रमा क्षेत्र में राजस्थान में जो क्षेत्र आएगा उसका विकास कार्य यह बोर्ड करवाएगा। बोर्ड के लिए कोष भी तय होगा।

प्रदेश के तीस से अधिक सीटों पर यादव समाज का प्रभाव

उल्लेखनीय है कि यादव समाज श्रीकृष्ण को अपना अराध्य देव मानता है। ऐसे में गहलोत कृष्ण भक्तों के साथ ही यादव वोट बैंक को साधने की रणनीति से जुड़ा यह फैसला माना जा रहा है। प्रदेश में 30 से ज्यादा विधानसभा और तीन लोकसभा सीटों पर यादव समाज का प्रभाव माना जाता है। साथ ही सीएम ने सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए केन्द्र सरकार को पत्र लिखने की बात कही है। गहलोत ने यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल को इस बारे में आश्वासन दिया है।

गहलोत ने कांग्रेस विधायकों के साथ की बैठक

उधर, राम मंदिर निर्माण को लेकर की जा रही कसरत के बीच जयपुर स्थित श्रीराम मंदिर के भक्तों ने प्रदेश में स्थित राम मंदिरों के विकास करवाने की मांग की है। इस बीच, गहलोत ने सोमवार को जयपुर जिले के कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की। बैठक में जयपुर शहर के दो जिले बनाने के प्रस्ताव और दूदू में आसपास की तीन तहसीलों को शामिल करने के प्रयास पर विधायकों ने नाराजगी जताई।

बैठक में तय किया गया कि दो लोकसभा क्षेत्रों की तर्ज पर जयपुर शहर और ग्रामीण दो जिले बनाए जाएंगे। लेकिन शहर के दो जिले नहीं बनेंगे। खाद्ध एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि इस मुददे पर शीघ्र ही कोई हल निकल जाएगा।

chat bot
आपका साथी