अम्बवानी बने राजस्थान के मुख्य न्यायाधिपति

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राज्यपाल कल्याण सिंह ने मंगलवार को राजभवन में राजस्थान उच्च न्यायालय के न

By Edited By: Publish:Wed, 25 Mar 2015 05:29 AM (IST) Updated:Wed, 25 Mar 2015 02:51 AM (IST)
अम्बवानी बने राजस्थान के मुख्य न्यायाधिपति

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राज्यपाल कल्याण सिंह ने मंगलवार को राजभवन में राजस्थान उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधिपति सुनिल अम्बवानी को मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाई। अम्बवानी ने अंग्रेजी भाषा में शपथ ली।

समारोह के प्रारम्भ में मुख्य सचिव सी.एस. राजन ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा जारी मुख्य न्यायाधिपति की नियुक्ति का वारंट पढ़कर सुनाया।

समारोह में मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, मंत्रिमण्डल के सदस्यगण, राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी