राजस्थान में शीत लहर जारी, माउंट आबू में पारा शून्य पर

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। पारे में गिरावट का दौर जा

By Edited By: Publish:Wed, 17 Dec 2014 05:40 AM (IST) Updated:Wed, 17 Dec 2014 03:28 AM (IST)
राजस्थान में शीत लहर जारी, माउंट आबू में पारा शून्य पर

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। राजस्थान में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। पारे में गिरावट का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य में रात के तापमान में चार से आठ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि मंगलवार को तीन दिन बाद आसमान साफ रहा लेकिन उत्तार-पूर्व और पश्चिमी राजस्थान में कोहरा छाया रहा। नागौर में कोहरे के कारण मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। मौसम का असर उड़ानों पर रहा और जयपुर आने वाली तीन फ्लाइट लेट रहीं।

माउंट आबू में बीती रात पारा लुढ़क कर जमाव बिंदु पर पहुंच गया। आबू में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री रहा। जयपुर में पारा बिती रात को 7.4 डिग्री रहा। मैदानी इलाकों में चूरू सबसे सर्द रहा। चूरू में रात का तापमान 3.6 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में रात का तापमान 5.5 डिग्री रहा।

मौसम का असर उड़ानों पर भी नजर आया जयपुर सांगानेर हवाई अड्डे पर तीन उड़ाने लेट हुई। जेट की मुंबई से जयपुर उड़ान एक घंटा 10 मिनट लेट रही। इंडिगों की मुंबई से जयपुर उड़ान भी एक घंटे लेट रही। एत्तिाहाद की आबुधाबी उड़ान 8.30 घंटे लेट रही।

chat bot
आपका साथी