नौ साल से रख रहे हैं पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। वैसे तो महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत र

By Edited By: Publish:Sun, 12 Oct 2014 05:58 AM (IST) Updated:Sun, 12 Oct 2014 02:19 AM (IST)
नौ साल से रख रहे हैं पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत

जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। वैसे तो महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। लेकिन राजस्थान में एक टैक्स कंसल्टेंट संदीप अग्रवाल नौ साल से करवाचौथ का व्रत रख रहे हैं। शादी के बाद से उन्होंने पत्नी के साथ व्रत रखना शुरू किया।

संदीप ने बताया, वे बिना पानी पीए व्रत रखते हैं। चांद देखकर पत्नी के साथ व्रत खोलते हैं। साल में वे कोई व्रत नहीं रखते। पत्नी और बच्चों की लंबी उम्र के लिए वे यह व्रत रखते है।

उनका मानना है शायद यही वजह है कि नौ सालों में एक बार भी पत्नी खुशबू अग्रवाल के साथ लड़ाई नहीं हुई, जबकि वे ज्वाइंट फैमिली में रहते है। खुशबू गृहिणी है। खुशबू को उनकी मां ने रिश्तेदार के यहां एक फंक्शन में पसंद किया था।

chat bot
आपका साथी