भाजपा में शामिल नहीं होंगे जसवंत सिंह

By Edited By: Publish:Sun, 20 Apr 2014 01:04 AM (IST) Updated:Sun, 20 Apr 2014 12:23 AM (IST)
भाजपा में शामिल नहीं होंगे जसवंत सिंह

जागरण संवाद केंद्र, जयपुर। दिग्गज नेता जसवंत सिंह ने राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर सरकारी साधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि बाड़मेर संसदीय क्षेत्र में सीएम ने सरकारी मशीनरी को चुनाव अभियान काम में लिया।

बाड़मेर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद भी वे भाजपा में शामिल नहीं होंगे,अब बाड़मेर-जैसलमेर में रहकर ही लोगों की सेवा करेंगे। चुनाव में जीत के प्रति आश्वस्त जसवंत सिंह ने कहा कि भाजपा के कुछ नेताओं ने मेरे साथ धोखा किया है,लेकिन यहां के मतदाताओं ने मुझ पर पूरा विश्वास किया है।

गौरतलब है कि जसवंत सिंह ने भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ा है। भाजपा ने यहां पूर्व सांसद और कांग्रेसी नेता कर्नल सोनाराम को टिकट दिया है।

इधर जसवंत के विधायक बेटे मानवेन्द्र सिंह भाजपा से निलम्बित होने के बाद अपने पिता के चुनाव अभियान में जुटे रहे और अब वे भी पार्टी में शामिल नहीं होना चाहते।

जानकारी के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनकी दो दिन पूर्व बातचीत हुई है। हालांकि वे इस बारे में कुछ भी बताने का तैयार नहीं है।

chat bot
आपका साथी