पत्नी के बन गए देवर से संबंध, फौजी पति ने विरोध जताया तो कर दी हत्या

फौजी की पत्नी के देवर से संबंध बन गए। पति को जब पता चला तो महिला के देवर व उसने मिलकर फौजी की हत्या कर दी।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Thu, 19 Apr 2018 05:07 PM (IST) Updated:Sat, 21 Apr 2018 08:51 PM (IST)
पत्नी के बन गए देवर से संबंध, फौजी पति ने विरोध जताया तो कर दी हत्या
पत्नी के बन गए देवर से संबंध, फौजी पति ने विरोध जताया तो कर दी हत्या

जेएनएन, तरनतारन। पति फौज में था, जबकि पत्नी गांव में ही रहती थी। इस दौरान पत्नी के अपने देवर से अवैध संबंध बन गए। पति जब छुट्टी आया तो उसे इस बात की भनक लग गई। उसने पत्नी को देवर से दूर रहने को कहा, लेकिन पत्नी ने बात नहीं मानी। उल्टा देवर के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। यह खुलासा महिला व उसके देवर ने पुलिस पूछताछ में किया है।

थाना चोहला साहिब के गांव रत्तोके निवासी सैनिक की 19 नवंबर 2016 को हुई हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर मृतक के भाई को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक छुट्टी पर आए सैनिक की हत्या उसी की पत्नी ने अपने देवर से मिलकर की थी। जोधपुर में तैनात सैनिक वरिंदर सिंह की पत्नी बलजीत कौर के अपने देवर जगजीत सिंह के साथ अवैध संबंध थे।

मकान बनाने के लिए 3 नवंबर 2016 को सैनिक वरिंदर सिंह 15 दिन की छुट्टी पर आया था। 19 नवंबर की शाम बलजीत कौर ने पुलिस को बताया कि निर्माण के दौरान गिरने से वरिंदर सिंह की मौत हुई है। पुलिस ने धारा 174 के तहत पोस्टमार्टम करवाया। मृतक सैनिक वरिंदर सिंह की बहन सुखविंदर कौर को मामले पर संदेह था। परिवार द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने सैनिक की हत्या का पर्दाफाश कर जगजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी दर्शन सिंह मान ने बताया कि आरोपित जगजीत सिंह ने अपने बड़े भाई वरिंदर सिंह की हत्या में भाभी का हाथ होना कबूल किया है। आरोपित ने अपना गुनाह कुबूल करते हुए बताया कि सैनिक वरिंदर सिंह अक्सर उसे और बलजीत कौर को अवैध संबंधों से मना करता था। एसएसपी मान ने बताया कि पति की हत्या में शामिल बलजीत कौर की गिरफ्तारी लिए छापामारी की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः आठ दिन बेटी घर से गायब रही तो खुला राज, युवक ने बना दिया नशे का आदी 

chat bot
आपका साथी