रास्ता रोककर दी धमकियां, छह पर केस दर्ज

गांव अलादीनपुर निवासी शुबेग सिंह ने रास्ता रोककर धमकियां देने पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। एएसआइ वेद प्रकाश ने बताया पीड़ित शुबेग सिंह की तरफ से मामले की शिकायत दी गई। उसने बताया कि खेत से घर खाना खाने के लिए जा रहा था। इस बीच रास्ते में लोगों ने उसको रोक लिया। उसे डराया-धमकाया और मारने की धमकियां दी। एएसआइ ने बताया कि पीड़ित की तरफ से मामले की पुलिस को शिकायत दी गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 11:41 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 11:41 PM (IST)
रास्ता रोककर दी धमकियां, छह पर केस दर्ज
रास्ता रोककर दी धमकियां, छह पर केस दर्ज

संस, तरनतारन : गांव अलादीनपुर निवासी शुबेग सिंह ने रास्ता रोककर धमकियां देने पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। एएसआइ वेद प्रकाश ने बताया पीड़ित शुबेग सिंह की तरफ से मामले की शिकायत दी गई। उसने बताया कि खेत से घर खाना खाने के लिए जा रहा था। इस बीच रास्ते में लोगों ने उसको रोक लिया। उसे डराया-धमकाया और मारने की धमकियां दी। एएसआइ ने बताया कि पीड़ित की तरफ से मामले की पुलिस को शिकायत दी गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इन आरोपित की पहचान सरमुख सिंह, रणजीत सिंह, हरपाल सिंह, कोमल सिंह, जोबनप्रीत सिंह, जगदीप सिंह निवासी जोधपुर के रूप में हुई। अवैध माइनिग करने वाले तीन लोग काबू

वहीं हरिके पत्तन दरिया ब्यास के किनारे अवैध माइनिग करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने काबू किया। मौके पर रेत से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां भी बरामद की गई। थाना हरिके के एएसआइ हरजिदर सिंह ने अनाज मंडी हरिके के पास नाका लगाकर शिगारा सिंह निवासी हरिके पत्तन, गुरजीत सिंह निवासी मक्खू को दो ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेत ले जाते काबू किया। थाना सदर पट्टी के एएसआइ सुखविदर सिंह ने माइनिग विभाग के एसडीओ रोहित प्रभाकर की मौजूदगी में सोनालिका ट्रैक्टर-ट्राली पर रेत लेकर जाते मक्खण सिंह निवासी कोटबुड्ढा को काबू किया। पुलिस की तरफ से मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में पुलिस ने अवैध माइनिंग करने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है।

chat bot
आपका साथी