चोपहरा जप-तप समागम दौरान सिख कौम के महान शूरवीर योद्धाओं का सुनाया गया गौरवमयी इतिहास

संवाद सूत्र, भिखीविड : गुरुद्वारा तप अस्थान शहीद भाई तारू सिंह पूहला में सरबत के भले लिए चोपहरा जप-त

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Aug 2022 05:54 PM (IST) Updated:Tue, 16 Aug 2022 05:54 PM (IST)
चोपहरा जप-तप समागम दौरान सिख कौम के महान शूरवीर योद्धाओं का सुनाया गया गौरवमयी इतिहास
चोपहरा जप-तप समागम दौरान सिख कौम के महान शूरवीर योद्धाओं का सुनाया गया गौरवमयी इतिहास

संवाद सूत्र, भिखीविड : गुरुद्वारा तप अस्थान शहीद भाई तारू सिंह पूहला में सरबत के भले लिए चोपहरा जप-तप समागम लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्रद्धापूर्वक करवाया गया। जिसमें दूर-दूर से पहुंची संगतों ने माथा टेकते परिवार की सुख शांति लिए कामना की।

समागम की शुरूआत मौके श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के भोग डाले गए। उपरांत तेजपाल सिंह के रागी जत्थे द्वारा कीर्तन करके संगतों को निहाल किया गया। इस समागम दौरान बीबी कौलां जी भलाई केंद्र ट्रस्ट के मुख्य सेवादार गुरइकबाल सिंह ने कथा कीर्तन करते संगतों को सिख कौम के महान शूरवीर योद्धाओं का गौरवमयी इतिहास सुनाकर गुरुओं द्वारा दर्शाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस मौके संबोधित करते हरमिदर सिंह ने समागम में पहुंची संगतों का धन्यवाद किया और अमृत छकने लिए प्रेरित किया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर जगीर सिंह हुंदल, सुखविदर सिंह पंडोरी, नंबरदार बलजीत सिंह भिखीविड, बाबा दलजीत सिंह विक्की, परमजीत सिंह, अंग्रेज सिंह, बाबा प्रगट सिंह, जत्थेदार प्यारा सिंह मौजूद थे। संगतों की सेवा लिए खीर पूड़े व लंगर का प्रबंध किया।

chat bot
आपका साथी