हादसों से बचना है तो यातायात नियमों का करें पालन

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआइ) के प्रदेश महासचिव रितिक अरोड़ा ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के 132वें जन्मदिवस पर राज्य सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा मुहिम चलाई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 05:28 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 05:28 PM (IST)
हादसों से बचना है तो यातायात नियमों का करें पालन
हादसों से बचना है तो यातायात नियमों का करें पालन

जासं, तरनतारन : नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआइ) के प्रदेश महासचिव रितिक अरोड़ा ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के 132वें जन्मदिवस पर राज्य सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा मुहिम चलाई गई है। ताकि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जा सके। उन्होंने बताया कि जिले में सड़क हादसों में करीब 50 प्रतिशत कमी आई है। इसके चलते यह जिला ग्रीन सेफ घोषित हो चुका है, परंतु इसके बावजूद हमें यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए।

पट्टी में जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रितिक अरोड़ा ने कहा कि धुंध के दौरान एक्सीडेंट रोकने के लिए ट्रक, आटो रिक्शा व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। चालकों को अपनी आंखों की समय-समय पर जांच करवाते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरिदर सिंह राजा वड़िंग के निर्देशानुसार राज्य भर में एनएसयूआइ की ओर से सर्व सड़क सुरक्षा मुहिम चलाई गई है। इस मौके पर दोपहिया वाहन चालकों को 100 हेलमेट वितरित किए गए। सड़क सुरक्षा मुहिम तहत लोगों को जागरूक करने लिए बाकायदा पंफ्लेट भी बांटे गए। इस अवसर पर ट्रैफिक इंचार्ज कुलविदरपाल केपी, एएसआइ जस्सा सिंह, शमशेर सिंह, सविदर सिंह, जसबीर सिंह और निर्मल सिंह मौजूद थे।

घायलों को पहुंचाया जाए अस्पताल

रितिक अरोड़ा ने कहा कि सड़क हादसों के पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाना समय की जरूरत है, क्योंकि सड़क हादसे के पीड़ितों को समय पर मेडिकल सेवाएं मिल जाएं तो जान बच सकती है। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न किया जाए, सीट बैलेट का प्रयोग किया जाए, राहगीरों, साइकिल सवारों, बच्चों, बुजुर्गो, दिव्यांगों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए।

chat bot
आपका साथी