तरनतारन में पारा 47 के पार, लंगर व छबीलों की रही भरमार

गर्मी का दौर चर्म सीमा पर है। शनिवार को सूरज देवता ने अपनी तपिश से पारा 47 डिग्री पर पहुंचा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Jun 2019 05:39 PM (IST) Updated:Sat, 08 Jun 2019 05:39 PM (IST)
तरनतारन में पारा 47 के पार, लंगर व छबीलों की रही भरमार
तरनतारन में पारा 47 के पार, लंगर व छबीलों की रही भरमार

जागरण संवाददाता, तरनतारन : गर्मी का दौर चर्म सीमा पर है। शनिवार को सूरज देवता ने अपनी तपिश से पारा 47 डिग्री पर पहुंचा दिया। जिसके बीच तरनतारन शहर में सुबह नौ बजे बिजली का कट शुरु हो गया जो शाम चार बजे तक लगा रहा। इतनी गर्मी के बीच शहर में गुरु के लंगर व ठंडे मीठे जल की छबीलों का दौर भी जारी रहा।

प्रताप सिनेमा के बाहर दुकानदारों ने ठंडे मीठे जल की छबील के साथ तरबूज का लंगर लगाया। शाम होते ही लोगों ने यहां कड़ी-चावल का स्वाद लिया। चार खंभा चौंक में चावल छोले व भठूरे-छोले का लंगर सारा दिन चलता रहा। थाना सदर तरनतारन के बाहर एसडीएम कार्यालय के सामने ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई गई। गोइंदवाल रोड पर मीठी लस्सी, खरबूजे का लंगर लगाया। जंडियाला रोड पर ठंडे मीठे जल की तीन छबीलें व हलवे का लंगर सारा दिन चलता रहा। दुकानदारों ने सतनाम श्री बाहेगुरु का जाप करते हुए सेवा की।

गौर हो कि श्री गुरु अर्जुन देव जी द्वारा तरनतारन नगर बसाया गया था। गुरु जी के 413वें शहीदी पर्व मौके पूरे शहर में 182 छबीलें लगाई गई थी। जबकि दूसरे दिन 22 छबीलें लगाई गई। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, सिविल अस्पताल के पास भी ठंडे जल की छबील लगाकर लोगों की सेवा की।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी