फसल नष्ट करने के आरोप में मेंबर पंचायत सहित 3 पर केस

तरनतारन : गांव लालपुर में मक्की की फसल को ट्रैक्टर से नष्ट करने पर थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जबकि आरोपितों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 05:34 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 05:34 PM (IST)
फसल नष्ट करने के आरोप में मेंबर पंचायत सहित 3 पर केस
फसल नष्ट करने के आरोप में मेंबर पंचायत सहित 3 पर केस

जागरण संवाददाता, तरनतारन : गांव लालपुर में मक्की की फसल को ट्रैक्टर से नष्ट करने पर थाना श्री गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जबकि आरोपितों की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

तरनतारन निवासी भुपिंदर सिंह ने बताया कि उसकी गांव लालपुर में 11 कनाल, एक मरला जमीन है। जिसमें मक्की की फसल की बिजाई की गई है। जिसको स्वराज ट्रैक्टर से हरविंदर सिंह उर्फ काला, उसका लड़का शाम सिंह व मेंबर पंचायत लाल सिंह निवासी रत्तोके और 4 अज्ञात लोगों द्वारा नष्ट कर दिया गया। जिस बाबत एसएसपी को शिकायत दी गई। डीएसपी द्वारा डीए लीगल की राय ली गई। जांच में सभी आरोपित पाए गए। जिस पर कार्रवाई करते हुए उक्त मामला दर्ज किया गया। जबकि आगे की कार्रवाई एएसआई बलराज सिंह को सौंपी गई है।

chat bot
आपका साथी