दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित पांच लोगों पर केस दर्ज

तरनतारन : गांव मनावा निवासी परमजीत कौर ने अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 12:42 AM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 12:42 AM (IST)
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित पांच लोगों पर केस दर्ज
दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित पांच लोगों पर केस दर्ज

जासं, तरनतारन : गांव मनावा निवासी परमजीत कौर ने अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। थाना खेमकरन के एएसआइ रवि शंकर ने बताया कि परमजीत कौर का विवाह गुरजंट सिंह निवासी मेहंदीपुर के साथ हुआ था। विवाह के बाद दहेज की मांग को लेकर परमजीत कौर को परेशान किया जाने लगा। उसे ससुराल से निकाल दिया गया। परमजीत कौर ने 8 सितंबर 2017 को शिकायत नंबर 3538 दी। जिसकी जांच डीएसपी सुलक्खण सिंह मान ने की। जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपित पति गुरजंट सिंह, सास जसबीर कौर, ससुर अवतार सिंह, देवर रंजीत सिंह, मनजीत सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी