चेतावनी के बाद कांग्रेसी समर्थकों पर केस

तरनतारन : गांव रटौल में आम आदमी पार्टी के वर्करों पर हमला कर घायल करने पर पुलिस ने कांग्रेसी समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Oct 2018 02:03 AM (IST) Updated:Sat, 13 Oct 2018 02:03 AM (IST)
चेतावनी के बाद कांग्रेसी समर्थकों पर केस
चेतावनी के बाद कांग्रेसी समर्थकों पर केस

जागरण संवाददाता, तरनतारन : गांव रटौल में आम आदमी पार्टी के वर्करों पर हमला कर घायल करने पर पुलिस ने कांग्रेसी समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। दरअसल गांव रटौल में आम आदमी पार्टी के वर्कर यादविंदर सिंह और गुरजीत सिंह पर चुनावी रंजिश के तहत कांग्रेसी समर्थकों ने हमला किया था। हमले में घायल आप वर्करों का हाल जानने के लिए माझा जोन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह धारीवाल अमृतसर के अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज न किया तो धरना दिया जाएगा। शुक्रवार को थाना सिटी की पुलिस ने यादविंदर सिंह के बयानों पर सविंदर सिंह और हरजीत सिंह जीती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पार्टी के माझा जोन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह धारीवाल ने कहा कि सत्ता के बल पर कांग्रेसियों द्वारा आप के वर्करों पर जुल्म किया जा रहा जो बर्दाश्त नहीं होगा। उधर थाना सिटी के प्रभारी चंद्र भूषण का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में इजाफा होगा। फिलहाल एफआइआर दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी