522 ग्राम हेरोइन के साथ सात गिरफ्तार

नशे खिलाफ चलाए अभियान तहत शनिवार को पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 05:27 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 05:27 PM (IST)
522 ग्राम हेरोइन के साथ सात गिरफ्तार
522 ग्राम हेरोइन के साथ सात गिरफ्तार

जासं, तरनतारन : नशे खिलाफ चलाए अभियान तहत शनिवार को पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की। इस दौरान सात लोगों को काबू करके उनकी तलाशी दौरान 522 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। सभी आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट तहत केस दर्ज करके जांच की जा रही है। एसएसपी ध्रुमन एच निबाले ने बताया कि थाना चोहला साहिब प्रभारी परमजीत सिंह विरदी ने गांव मरहाणा निवासी सुनील डिपा को 260 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। थाना सरहाली की पुलिस ने गांव सोहावां के पास नाके के दौरान पुलिस ने सुखविदर सिंह शिदू को 125 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया।

थाना सराय अमानत खां के एएसआइ बलविदर सिंह ने हरपाल सिंह को चार ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। जबकि एएसआइ दिलबाग सिंह ने कुलदीप सिंह निवासी गंडीविड को तीन ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। इसी तरह गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने निम वाली घाटी निवासी इंद्रजीत सिंह को 70 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया गया। गांव भैल ढाए वाला निवासी सुखविदर सिंह गोल्डी को 15 ग्राम हेरोइन समेत दबोचा गया। जबकि थाना कच्चा-पक्का के एसआइ कुलवंत सिंह ने गांव बाठ निवासी अजय सिंह को 45 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया।

chat bot
आपका साथी