पंजाब में नहीं मिल रहा अनुसूचित जाति से संबंधित परिवारों को इंसाफ : सांपला

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने कहा है कि पंजाब में अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों को आए दिन हिसा का शिकार बनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 11:52 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 11:52 PM (IST)
पंजाब में नहीं मिल रहा अनुसूचित जाति से संबंधित परिवारों को इंसाफ : सांपला
पंजाब में नहीं मिल रहा अनुसूचित जाति से संबंधित परिवारों को इंसाफ : सांपला

संवाद सहयोगी, तरनतारन : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन विजय सांपला ने कहा है कि पंजाब में अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों को आए दिन हिसा का शिकार बनाया जा रहा है। दुख की बात यह है कि सब कुछ जानते हुए पुलिस की ओर से पीड़ित परिवारों को इंसाफ नहीं दिलाया जाता, क्योंकि सियासी दखल के चलते पुलिस प्रशासन के कुछ अधिकारी कानून का पालन नहीं कर रहे।

भारतीय जनता पार्टी की किसान विग की आल इंडिया उपाध्यक्ष सरबजीत कौर बाठ को सम्मानित करते चेयरमैन सांपला ने कहा कि आयोग के ध्यान में ऐसे बहुत सारे मामले आ रहे हैं, जिसमें अनुसूचित जाति से संबंधित परिवारों की शिकायतें लेने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें इंसाफ नहीं दिलाया जाता। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों की जवाबतलबी की जा रही है। इस अवसर पर सरबजीत कौर बाठ ने कहा कि हमारा देश सेकुलर देश है, जिसमें हर वर्ग को बराबर का अधिकार है। उन्होंने विजय सांपला को बताया कि तरनतारन जिले से संबंधित मामलों की सूची तैयार की जा रही है ताकि पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाया जा सके। सुखपाल खैहरा ने बेचा अपना वजूद: बहिड़वाल

वहीं खेमकरण में पंजाब बार्डर किसान यूनियन के उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह भूरा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरविदर सिंह बहिड़वाल ने उनके स्वागत में बैठक करते हुए कहा कि विधान सभा हलका खेमकरण की पूरी लीडरशिप द्वारा प्रत्येक घर में जाकर आम आदमी पार्टी के साथ लोगों को जोड़ा जा रहा है। सुरजीत सिंह भूरा ने कहा कि शिअद, कांग्रेस, भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है। सुखपाल सिंह खैहरा भी कांग्रेस के खेमे में जाकर अपना वजूद बेच चुके हैं। बैठक मौके सुरजीत सिंह भूरा को सम्मानित करते बधाई दी गई। बैठक मौके जसबीर सिंह सुरसिंह, गुरदेव सिंह लाखणा, गुरसेवक सिंह औलख भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी