संत बाबा दर्शन सिंह बीड़ साहिब वालों का देहांत

कार सेवा के महान पुंज व संत बाबा खड़क सिंह के उत्तराधिकारी संत बाबा दर्शन सिंह का शनिवार सुबह देहांत हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Mar 2019 11:56 PM (IST) Updated:Sun, 03 Mar 2019 12:04 AM (IST)
संत बाबा दर्शन सिंह बीड़ साहिब वालों का देहांत
संत बाबा दर्शन सिंह बीड़ साहिब वालों का देहांत

संसु, झब्बाल : कार सेवा के महान पुंज व संत बाबा खड़क सिंह के उत्तराधिकारी संत बाबा दर्शन सिंह का शनिवार सुबह देहांत हो गया। संगत के दर्शनों के लिए उनका शरीर गुरुद्वारा संत निवास बीड़ साहिब लाया गया। यहां उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाबा दर्शन सिंह को उनके बेटे बाबा संतोख सिंह ने मुखाग्नि दी। बाबा दर्शन सिंह की अंतिम यात्रा में संत अमीर सिंह जवद्दी कलां, बाबा अवतार सिंह सुरसिंह, गुरमीत सिंह कोटला वाले, विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, एसजीपीसी मेंबर मंजीत सिंह भूरे, निर्मल सिंह नौशहरा ढाला, बाबा सोहन सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, लखबीर सिंह बुर्ज, बीड़ साहिब के एडिश्नल मैनेजर सतनाम सिंह झब्बाल, प्रदेश कांग्रेस सचिव रंजीत सिंह राणा गंडीविंड, बलविंदर सिंह झब्बाल, निरंजन सिंह पंजवड़, जिला परिषद मेंबर मनीष कुमार मोनू चीमां, बाबा भोला सिंह, सैंडी पंजवड़, सुखबीर सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी